DC के साथ आखिरी मुकाबला होगा धमाकेदार- SRH के खिलाफ हार के बाद विराट कोहली ने कहा
नई दिल्लीः आरसीबी की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है लेकिन अभी भी टॉप 2 में बनी हुई है। दरअसल इस टीम ने पहले हॉफ में शानदार खेल दिखाया और अब उनका अंतिम मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। जाहिर है इसको जीतने के साथ ही वे बहुत आराम ने लीग स्टेज की नंबर 2 टीम बनकर प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे।
आरसीबी की तीसरी हार की बात करें तो उनको सनराइजर्स ने करारी मात दी क्योंकि कोहली एंड कंपनी पहले बैटिंग के दौरान 7 विकेट पर 120 रन बनाकर ढेर हो गई जिसके जवाब में हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने 14.1 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

कोहली ने सनराइजर्स के खिलाफ हार पर कहा-
जाहिर है यह टारगेट बहुत कम था जिसके बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा-
"यह कभी पर्याप्त नहीं था। हमें लगा कि 140 उस तरह के विकेट पर एक अच्छा योग हो सकता है। दूसरी पारी में हालात काफी बदल गए। बहुत सारी ओस थी जिसका हमने बिल्कुल अंदाजा नहीं लगाया था, उन्होंने आखिरकार टॉस में ही काफी बढ़त हासिल कर ली। अंत में गेंद को पकड़ना बहुत मुश्किल था। बीच में हमें लगा कि मौसम सुहावना हो गया है और ओस नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ खेल दुबई में और यहां भी ओस पड़ गई है। पैटर्न बदलता रहता है लेकिन आपको बोर्ड पर रन बनाने की जरूरत होती है। हम पूरी पारी के दौरान बल्ले से काफी अच्छी नहीं थे।"
IPL 2020: परिस्थितियों को पढ़ने में हुई चूक, SRH के खिलाफ ये 3 गलतियां कर बैठी RCB

कोहली ने हैदराबाद को भी उनके बेहतर प्रदर्शन का श्रेय दिया-
"उन्होंने (सनराइजर्स हैदराबाद) पिच का अच्छी तरह से उपयोग किया और गति में बदलाव किया। यह एक प्रतिस्पर्धात्मक टूर्नामेंट है और आप किसी भी खेल को हल्के में नहीं ले सकते हैं या किसी भी टीम को छूट नहीं दे सकते हैं, स्थिति हमारे सामने है - हमें शीर्ष दो में उम्मीद के मुताबिक अपना आखिरी गेम जीतना है। यह टीमों को वापसी करने का मौका भी देता है। यह कहते हुए कि यह आपको एक टीम के रूप में आपके पतन के बारे में जागरूक करता है और ऐसी चीजें जो आपको आगे बढ़ने के लिए सही करने की आवश्यकता है।"
IPL 2020: परिस्थितियों को पढ़ने में हुई चूक, SRH के खिलाफ ये 3 गलतियां कर बैठी RCB

दिल्ली के साथ मुकाबला होगा धमाकेदार-
अब आरसीबी का मुकाबला 2 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा जो एक धमाकेदार मैच होने जा रहा है। कोहली ने इसके बारे में बात करते हुए कहा-
"यह एक धमाकेदार गेम होने जा रहा है जिसमें दोनों टीम 14 अंकों के साथ हैं। मैं हमेशा आईपीएल में बैंगलोर का लड़का रहा हूं, कभी दिल्ली की तरफ नहीं गया।"
दिल्ली कैपिटल्स भी इस समय हार की लाइन पर है। आरसीबी की तरह शुरू में धमाका करने के बाद यह टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। ऐसे में दोनों के बीच आखिरी मुकाबला देखने लायक होना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
