Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T-20 : भारत को मिली हार, इंग्लैंड ने 8 विकेट से मारी बाजी

अहमदाबाद : इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज में बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड को 157 रनों पर चुनौती दी। इस चुनौती का पीछा करते हुए, इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 158 रन पूरे किए। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आक्रामक नाबाद अर्धशतक लगाया।

पहले 10 ओवरों में 80 रनों का आंकड़ा पार करने के बाद, बटलर ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर इंग्लैंड को जीत की ओर अग्रसर किया। दोनों ने नाबाद 77 रनों की साझेदारी की। इसलिए इंग्लैंड आसानी से जीत सका। बटलर ने 52 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। बेयरस्टो ने 28 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। परिणामस्वरूप, भारत ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने आक्रामक अर्धशतक बनाया। मार्क वुड ने 3 विकेट लिए।

भारत ने 16 ओवरों में केवल 100 रन बनाए थे, लेकिन अंतिम 4 ओवरों में कप्तान कोहली ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने चार छक्के मारे और हार्दिक पांड्या के साथ अंतिम चार ओवरों में 56 रन बनाए। विराट 20 ओवर की समाप्ति पर 46 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। हार्दिक पांड्या क्रिस जॉर्डन के खिलाफ पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर 17 रन बनाए।

भारत की तरफ से केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, पारी के तीसरे ओवर में केएल को राहुल को मार्क वुड ने शून्य पर आउट कर दिया। उसके बाद 5वें ओवर में रोहित शर्मा को वुडने आउट किया। रोहित ने 17 गेंदों में 15 रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद तीसरे क्रम के बल्लेबाज ईशान किशन को 6वें ओवर में क्रिस जॉर्डन ने चलता किया। उन्हें विकेटकीपर जॉस बटलर ने कैच किया।

ऐसे में पहले 6 ओवर में 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने भारत की पारी को संभाला। 12वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेने के बाद तीसरे रन के लिए दाैड़े ऋषभ पंत रन आउट हुए। वह 20 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। फिर श्रेयस अय्यर ने विराट का साथ देने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें 15वें ओवर में मार्क वुड ने कैच कर करवाया। अय्यर 9 रन बना सके।

1
49844

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (C), ऋषभ पंत (W), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (W), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (C), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

Story first published: Tuesday, March 16, 2021, 22:46 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+