IND vs ENG: मोटेरा में हिरवानी को पीछे छोड़ सकते हैं अक्षर पटेल, नाम करेंगे टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
India vs England Axar patel can surpass leg Spinner Narendra Hirwani eyes on Record fifer in 4th Test: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मोटेरा के मैदान पर 4 मार्च से खेला जाना है। सीरीज का यह मैच न सिर्फ श्रृंखला के लिये निर्णायक साबित होने वाला है बल्कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से भी यह काफी अहम साबित होने वाला है। इस सीरीज में भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल को डेब्यू करने का मौका मिला जो चोट की वजह से चेन्नई में खेले गये पहले मैच में खेल नहीं सके। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अपना ड्रीम डेब्यू करते हुए पहले ही मैच में 7 विकेट हासिल करने का कारनामा किया।
और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में जहीर खान को पीछे छोड़ अश्विन के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, देखें आंकेड़े
पटेल ने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में भले ही सिर्फ 2 विकेट हासिल किये हों लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने इंग्लिश टीम के 5 विकेट हासिल कर डेब्यू मैच में अपना पहला 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने जीत के साथ सीरीज में वापसी करने का काम भी किया।
और पढ़ें: AUS vs NZ: मार्टिन गप्टिल ने छक्कों के मामले में तोड़ा कोहली-गेल का बड़ा रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

अहमदाबाद में पिंक बॉल टेस्ट में पटेल ने रचा था इतिहास
वहीं पर अक्षर पटेल ने अहमदाबाद में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की और 11 (6/38 और 5/32) विकेट हासिल कर दोनों पारियों में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया। इसके साथ ही वह अपने डेब्यू मैच से खेले गये लगातार 3 पारियों में 5 विकेट हॉल लेने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गये। ऑस्ट्रेलिया के क्लेयर ग्रिमेट (1925) और इंग्लैंड के टॉम रिचर्डसन (1983) के बाद अक्षर पटेल यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे ही स्पिनर हैं जिन्होंने डेब्यू मैच के साथ लगातार 3 पारियों में 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया।

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन सकते हैं अक्षर
अब अक्षर पटेल की नजरें एक और 5 विकेट हॉल के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होंगी। मोटेरा के मैदान पर अगर अक्षर पटेल पहली पारी में 5 विकेट हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं तो वो डेब्यू टेस्ट के साथ लगातार 4 पारियों में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जायेंगे। इतना ही नहीं अक्षर पटेल लगातार 4 पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में हरभजन सिंह के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे।

नरेंद्र हिरवानी का रिकॉर्ड भी है दांव पर
इतना ही नहीं अक्षर पटेल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में खेले गये पहले 3 मैचों में सबसे कामयाब गेंदबाज बनने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम करने की ओर हैं। अक्षर पटेल ने पहले दो मैच में 18 विकेट हासिल कर लिये हैं और ऐसे में वो आखिरी मैच में किसी तरह से 14 विकेट हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं तो वो भारत के ही लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी का रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे सफल गेंदबाज बन जायेंगे। नरेंद्र हिरवानी ने अपने करियर के पहले 3 मैचों में सबसे ज्यादा 31 विकेट हासिल करने का कारनामा किया था। हिरवानी ने भारत के लिये ड्रीम डेब्यू किया था हालांकि उनका यह डेब्यू ज्यादा वक्त तक टिक नहीं सका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
