ये बॉलर है मौजूदा दौर का सबसे हुनरमंद रिवर्स स्विंगर- सचिन तेंदुलकर ने बताया नाम
नई दिल्ली: इमरान खान से लेकर वसीम अकरम और जहीर खान से लेकर वकार यूनिस तक, रिवर्स स्विंग एक ऐसी कला है जिसने गेंदबाजों को दिग्गजों में बदल दिया है। विश्व क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े सीमरों ने अपने खतरनाक हथियार में रिवर्स स्विंग को विकसित किया है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्राथ ने रिवर्स स्विंग का उपयोग करने की अपनी क्षमता के कारण क्रिकेट में एक बड़ी छाप छोड़ी, जबकि आधुनिक युग में डेल स्टेन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन जैसे सीमरों ने रिवर्स स्विंग की विरासत को आगे बढ़ाया।

ब्रायन लारा से बातचीत में सचिन ने बताया-
भारत के बल्लेबाजी के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज एंडरसन इस कला के सबसे अच्छे हुनरमंद में से एक हैं।
'सबकी मिलीभगत थी': गांगुली ने किया खुलासा, कैसे उनको कप्तानी और टीम से हटाया गया
अपने 100एमबी ऐप पर वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा से बात करते हुए तेंदुलकर ने बताया कि वह क्यों मानते हैं कि साउथेम्प्टन में विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में एंडरसन इंग्लैंड के लिए प्रमुख खिलाड़ी हो सकते हैं।

जेम्स एंडरसन के हुनर पर सचिन के शब्द-
उन्होंने कहा, "मैंने ये अनुभव किया है कि जब वह गेंद को पकड़ते हैं तो लगता है जैसे आउटस्विंग गेंदबाजी होनी वाली है लेकिन रिलीज प्वाइंट पर आते ही वह गेंद को अंदर लाने की कोशिश करते हैं। "पूर्व बल्लेबाज ने कहा।
सचिन ने कहा कि बल्लेबाज एंडरसन की कलाई देखता है लेकिन यह गेंदबाज इतना चतुर है कि चकमा देने में कामयाब हो जाता है।

'मैंने एंडरसन को नई चीजें करते देखा'
सचिन ने कहा कि एंडरसन की गेंद पिच पर लंबा सफर तय करने के बाद आपको छोड़ती हुई निकल जाती है जबकि बल्लेबाज उसको खेलने की मानसिकता बना चुका होता है। सचिन ने कहा कि यह कुछ ऐसी बात है जो नई है।
बीसीसीआई ने स्वीकार किया सीईओ राहुल जौहरी का इस्तीफा
"किसी ने भी ऐसा नहीं किया था, अब मैंने स्टुअर्ट ब्रॉड को भी ऐसा करते देखा है। लेकिन एंडरसन ने यह बहुत पहले शुरू किया था। तेंदुलकर ने कहा, "मैं उसे बहुत, बहुत अधिक ऊंचा दर्जा देता हूं और वह रिवर्स स्विंग के सर्वश्रेष्ठ हुनरमंद में से एक है।"

फिलहाल पहले टेस्ट में होल्डर सब पर भारी-
इस बीच, वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने 42 रन देकर 6 विकेट लेकर के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के साथ अपने निजी द्वंद्व का पहला दौर जीत लिया। गुरुवार को एगेस बाउल में पहले टेस्ट मैच पर वेस्टइंडीज का नियंत्रण हो गया। इसके साथ ही इंग्लैंड 204 पर आउट हो गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
