For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ही डिसक्वालिफाई हुईं हिमा दास,ये रही वजह

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत के लिए प्रतियोगिता का 10वां दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। वहीं भारत के करोड़ों दिल उस वक्त मायूस हो गए जब हिमा दास 200 मीटर की रेस के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ही डिसक्वालिफाई हो गईं। दरअसल भारतीय एथलीट दुती चंद और हिमा दास ने 18वें एशियन गेम्स में मंगलवार को एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने महिलाओं की 200 मीटर रेस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली थी ऐसे में माना जा रहा था कि भारत के दो और मेडल पक्के हैं । दुती ने अंतिम सूची में पहले तो वहीं ने चौथे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया। दुती ने हीट-4 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23.37 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया और हिमा ने हीट-2 में 23.47 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया था। वहीं बुरी खबर तब आई जब हिमा दास सेमीफाइनल मुकाबले में मुकाबला शुरू होने से पहले ही डिसक्वालिफाई हो गईं।

हुआ कुछ यूंः दुती चंद के बाद 200 मीटर के सेमीफाइनल में सबकी नजरें हिमा दास पर थी, लेकिन भारत के लिए यह बुरी खबर है कि हिमा दास पर फाउल हो गया और उन्हें बाहर कर दिया गया । दरअसल हिमा गन की आवाज से कुछ सेकंड पहले ​ही अपनी लेन से बाहर निकल गई थी। ऐसे में भारत के लिए यह एक निराशा का वक्त है और वहीं निश्चित रूप से यहां भारत ने एक पदक भी गवां दिया है, लेकिन अभी सभी की उम्मीदें दुती चंद पर होंगी कि वो 100 मीटर में सिल्वर जीतने के बाद 200 मीटर की रेस में भी भारत को पदक दिलाएं।

Story first published: Tuesday, August 28, 2018, 17:55 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+