For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

VIDEO: हिमा दास ने कुछ इस तरह किया सभी का शुक्रिया, कही दिल छूने वाली बात

नई दिल्ली। एक नाम हिमा दास जो इस वक्त हर किसी की जुबान पर है, और हो भी क्यों न। 18 वर्षीय हिमा ने भारत को शिखर पर जो पहुंचाया है। गौरतलब हो कि भारतीय एथलीट हिमा दास ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर फाइनल में गोल्ड मेडल जीता था। यह दौड़ उन्होंने 51.46 सेकंड में पूरी की थी। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में भी दास छठें स्थान पर रही थी। सबसे खास बात है कि यह इतिहास रचने वाली वो पहली भारतीय एथलीट हैं। एक किसान परिवार में जन्मीं हिमा की इस सफलता पर देश के हर व्यक्ति ने उन्हें बधाई दी, और पीएम मोदी से लेकर फिल्मी सितारों तक हिमा दास की प्रतिभा के कायल नजर आए और सभी ने उन्हें देश का गौरव बताया। इन तमाम बधाइयों को देखने के बाद हिमा दास ने एक वीडियो शेयर करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया है।

हिमा ने वीडियो के माध्यम से किया शुक्रियाः गौरतलब हो कि मूलत: 100 और 200 मीटर की धाविका हिमा ने पहली बार 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया था और इतिहास रच दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाईयां देते नजर आए। वहीं हिमा ने इस वीडियो में कहा कि आप सभी के प्यार औऱ आशीर्वाद के कारण ही मैं आज इस मुकाम पर पहुंची हूं, आशा करती हूं कि आप अपना प्यार मुझपर इसी तरह बनाए रखेंगे जिससे कि मैं अपने देश को एक कदम और आगे ले जा सकूं। उन्होंने पीएम मोदी, खेल मंत्री और फिल्मी सितारों समेत सभी का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब हो कि पीएम ने हिमा की इस सफलता को देश का गौरव और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा कहा था।

Story first published: Saturday, July 14, 2018, 11:09 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+