For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

असम के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, हिमा दास होंगी राज्य की पहली खेल राजदूत

नई दिल्ली। भारत का मान बढ़ाने वाली 18 वर्षीय हिमा दास को असम का खेल राजदूत बनाया जाएगा। गौरतलब हो कि असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने स्टार एथलीट हिमा दास के माता-पिता से मुलाकात की और कहा कि उन्हें राज्य का खेल दूत नियुक्त किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि हाल में फिनलैंड के टेम्पेयर में आईएएएफ विश्व अंडर- 20 चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली हिमा राज्य की पहली खेल दूत होंगी।

राज्य सरकार ने कहा कि अपने राज्य असम लौटने पर वे राज्य स्तर के कार्यक्रम में इस एथलीट का सम्मान करेंगी। सोनोवाल ने हिमा के पिता रंजीत और माता जुनाली दास से यह बात कही। सोनोवाल नगांव जिले के धींग क्षेत्र के नंबर तीन कांदुलिमारी गांव में हिमा के माता - पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। वहीं मुख्यमंत्री सोनोवाल ने हिमा की सफलता पर उनके माता - पिता को बधाई दी और हिमा दास की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी सफलता ने वैश्विक स्तर पर राज्य के लोगों का दर्जा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हिमा की उपलब्धि से भारतीयों को प्रेरणा मिलेगी और उसके द्वारा जीते स्वर्ण पदक से साबित होता है कि कड़ी मेहनत , प्रतिबद्धता और ईमानदार सफलता क आधार हैं.। बता दें कि इसके पूर्व सरकार ने उन्हें 50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की थी,जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो भी उन्हे जल्द ही मुहैया कराया जाएगा।

Story first published: Wednesday, July 18, 2018, 12:38 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+