For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : सिल्वर मेडल जीतकर हिमा दास ने बढ़ाया देश का मान

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन आठवें दिन भी शानदार रहा। इस दिन पहले घुड़सवारी में भारत ने दो मेडल जीते इसके बाद भारत भारतीय एथलेटिक्स की नई स्टार हिमा दास ने 18वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर महिला दौड़ में रविवार को रजत पदक जीत लिया। विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली 18 साल की हिमा ने शानदार प्रदर्शन किया और 50.79 सेकेंड का समय लेकर रजत जीता। वहीं बहरीन की सल्वा नासीर ने 50.09 सेकेंड का नया एशियाई खेल रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता। कजाखिस्तान की एलिना मिखिना ने 52.53 सेकेंड में कांस्य पदक जीता।

गौरतलब हो कि इस दिन हिमा दास से सभी को गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। गौरतलब हो कि आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमा दास ने गोल्ड मैडल जीतकर देश की ही पीटी उषा और मिल्खा सिंह को भी पीछे छोड़ दिया था। आईएएएफ में गोल्ड जीतने वाले हिमा पहली भारतीय महिला है। हिमा से पहले कोई भी महिला या पुरुष खिलाड़ी किसी भी स्तर पर विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड या कोई और मैडल नहीं जीत सका। पीटी उषा ने जहां 1984 ओलंपिक में 400 मीटर हर्डल रेस में चौथा स्थान हासिल किया था, तो वहीं मिल्खा सिंह ने साल 1960 में रोम ओलंपिक में 400 मीटर की दौड़ में चौथे स्थान पर रहे थे। इन दोनों के अलावा कोई भी ख?िलाड़ी ट्रैक इवेंट में मेडल के करीब नहीं पहुंच सका। राटिना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हिमा ने 51.46 सेकेंड के समय में इस दौड़ को पूरा किया। इसी के साथ वह इस चैंपियनशिप में सभी आयु वर्गो में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी हिमा दास को शानदार सफलता के लिए बधाई दी है। वहीं उनकी इस सफलता के साथ ही अंक तालिका में भारत के खाते में 33 पदक हो गए हैं और 19 रजत भी भारत के नाम हो गए हैं।

Story first published: Sunday, August 26, 2018, 18:12 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+