इतिहास रचने वाली आंचल ठाकुर को हिमाचल सरकार देगी 5 लाख रूपये का पुरस्कार

शिमला। भारत का नाम रौशन करने वाली स्कीइंग खिलाड़ी आंचल ठाकुर को हिमाचल सरकार 5 लाख रूपये का पुरस्कार देगी, इस बात का ऐलान प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने किया। गौरतलब है कि मनाली के बर्ना गांव की रहने वाली आंचल ने तुर्की में अल्पाइन आइडेर 3200 कप में कांस्य पदक अपने नाम किया है, जो कि भारत का स्कीइंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, पहला पदक है। आंचल की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा हिमाचल समेत पूरे भारत को आंचल पर गर्व है, हम उन्हें बधाई देते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि हिमाचल सरकार की खेलों के आधारभूत ढांचे के व्यवस्थित विकास की योजना है।

गौरतलब है कि आंचल स्कीइंग कॉम्पिटीशन में भारत को मेडल दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 21 साल की आंचल ने ये मेडल तुर्की में चल रहे अल्पाइन एज्डर 3200 कप में जीता है। आंचल की इस सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्वीट करके बधाई दी थी।

फेडरेशन इंटरनेशनल स्की रेस में जीता पदक

आंचल ने भी अपनी खुशी twitter पर भी शेयर की है, आंचल ने लिखा है कि आखिरकार कुछ ऐसा हो गया है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। मेरा पहला इंटरनैशलन मेडल। तुर्की में खत्म हुए फेडरेशन इंटरनेशनल स्की रेस (FIS) में मैंने शानदार परफॉर्म किया।'

Story first published: Thursday, January 11, 2018, 11:27 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+