Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तान-उपकप्तान की नई हिट जोड़ी, बैटिंग में भी कमाल के पार्टनर साबित हो रहे हैं रोहित और राहुल

नई दिल्लीः भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कई बल्लेबाज के साथ अपनी बेहतरीन जोड़ी बनाई है। इस बार केएल राहुल के साथ उनकी नई जोड़ी पर नजरें जमी हैं। रोहित अब टी20 कप्तान बन चुके हैं और राहुल इस फॉर्मेट के उप-कप्तान बनाए गए हैं। 29 साल के राहुल अपने कप्तान रोहित से 5 साल छोटे हैं और वे भविष्य के कप्तान हैं। भारतीय क्रिकेट में कोहली-शास्त्री युग की समाप्ति के बाद थ्री- 'आर' यानी रोहित, राहुल और राहुल द्रविड़ का उभार हुआ है।

केएल राहुल को एक समय विराट कोहली का काफी करीबी माना जाता था क्योंको बार-बार असफलता के बावजूद उनको कप्तान कोहली ने खूब मौके दिए। इस निवेश का अच्छा फायदा भी देखने को मिला क्योंकि अब राहुल तीनों फॉर्मेट के मंजे हुए खिलाड़ी नजर आते हैं।

टी20 में कप्तान-उपकप्तान की हिट जोड़ी

टी20 में कप्तान-उपकप्तान की हिट जोड़ी

फिलहाल वे टी20 में अधिक जिम्मेदार खिलाड़ी हैं क्योंकि यहां वे उप-कप्तान हैं। रोहित-राहुल एक ओपनिंग पार्टनर भी हैं। यानी हर मोर्चे पर साझेदारी करने वाले खिलाड़ी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित के साथ केवल 5.1 ओवर में 50 रनों की साझेदारी की। इसमें अधिकांश रन रोहित के ही बल्ले से आए क्योंकि राहुल 14 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए थे।

राहुल अपने कप्तान रोहित के साथ टी20 इंटरनेशनल में 12वीं बार 50 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी करने में कामयाब रहे। केन विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल ने भी 12 बार ऐसा किया है। केवल आयरलैंड के ओ ब्रायन और पी स्टर्लिंग vs 13 बार ऐसा करके रोहित-राहुल को एक पारी से पछाड़ रखा है।

बड़ी और तेज साझेदारियां बनाने में माहिर-

बड़ी और तेज साझेदारियां बनाने में माहिर-

रोहित और राहुल की जोड़ी की खासियत यहीं पर खत्म नहीं होती क्योंकि उनकी रन बनाने की रफ्तार बहुत तेज है। कीवियों के खिलाफ पहले टी20 में भी 5 ओवर में 50 रन बन चुके हैं। यानी लगभग 10 का रन रेट बनाए रखा गया। यह जोड़ी अपनी ज्यादातर साझेदारियों में लगभग 10 का ही रन रेट बरकरार रखती है। यही वजह स जब बात टी20 क्रिकेट में सबसे तेज साझेदारी की आती है तब ये दोनों ही सबसे तेज रहते हैं। रोहित-राहुल ने अब तक टी20 पारियों में 9.8 के रन रेट के साथ धूम मचाई है।

जब यह जोड़ी भारत को टी20 में तेज शुरुआत देती है तो टीम इंडिया के पास चेज करते हुए काफी एडवांटेज रहती है। यही कारण है जब इस फॉर्मेट में 160 प्लस रनों का पीछा किया जाता है तो भारत की जीत का प्रतिशत 58 प्रतिशत है जो सबसे ज्यादा है।

रोहित ने कीवियों के खिलाफ 400 रन भी पूरे किए-

रोहित ने कीवियों के खिलाफ 400 रन भी पूरे किए-

इसके अलावा रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपने 400 टी20 रन पूरे कर लिए हैं। अभी तक रोहित बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ऐसा कर चुके हैं। जबकि विराट कोहली अब तक तीन टीमों के खिलाफ 500 या उससे ज्यादा टी20 रन बना चुके हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया है। कोहली फिलहाल मौजूदा सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

दूसरी ओर कीवी कप्तान केन विलियमसन भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह पर टिम साउदी का कमान सौंपी गई है। साउदी ने कप्तान के तौर पर भारत के खिलाफ तीन मैच खेले हैं और तीनों ही गंवा दिए हैं।

Story first published: Thursday, November 18, 2021, 15:31 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+