पहले टेस्ट मैच को रिकॉर्ड 26 मिलियन लोगों ने देखा, पिंक बॉल टेस्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह
अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमों 1-1 की बराबरी पर हैं और आगामी दो टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। दूसरे टेस्ट मैच में 317 की जीत के बाद भारत की टीम अहमदाबाद के मोटेरा मैदान पर बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी। आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को यह सीरीज 2-1 से जीतना जरूरी है। वहीं इंग्लैंड की टीम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने की कोशिश करेगी। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। पहले टेस्ट मैच की बात करें तो रिकॉर्ड लोगों ने इस मैच को देखा।
26 मिलियन लोगों ने देखा मैच
बार्क द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन की व्यूवरशिप में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। 330 दिन बार भारत में क्रिकेट के मैदान में फैंस के आने के बाद क्रिकेट एक बार फिर से देश में वापस लौटा है। बार्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले टेस्ट के पहले दिन की व्यूवरशिप रिकॉर्ड 3.8 मिलियन तक पहुंच गई। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन व्यूवरशिप प्रति मिनट रिकॉर्ड 3.8 मिलियन रही। 2019 के बाद पहले टेस्ट मैच को रिकॉर्ड 26 मिलियन लोगों ने देखा।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चलते बढ़ी व्यूवरशिप
बार्क की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यूवरशिप बढ़ने की बड़ी वजह यह है कि आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता है और लोग चाहते हैं कि भारत की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे। बता दें कि आईसीसी के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है, ऐसे में इंग्लैंड और भारत के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग मोटेरा के मैदान में देखने को मिलेगी।
तीसरे टेस्ट में बढ़ेंगे और दर्शक
स्टार स्पोर्ट्स, स्टार इंडिया के हेड संजोग गुप्ता ने कहा कि शुरुआती दो टेस्ट मैच में व्यूवरशिप यह क्रिकेट की वापसी का जबरदस्त संदेश है। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट डे-नाइट है और इस मैच में व्यूवरशिप और भी बढ़ सकती है। लोग ना सिर्फ स्टेडियम बल्कि टीवी-मोबाइल स्क्रीन पर भी बड़ी संख्या में देखेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मके फाइनल में जगह बनाने के लिए चल रहे इस मुकाबले को अधिक से अधिक लोग देखने के इच्छुक हैं। यही वजह है कि भारत-इंग्लैंड सीरीज की व्यूवरशिप में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि फिलहाल भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। भारत के कुल 69.7 अंक हैं जबकि इंग्लैंड के खाते में 67.0 अंक है। अगर इंग्लैंड की टीम दोनों मैच जीतती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
