IPL 2021: संगकारा ने बताया, ये 2 युवा भारतीय हैं इंटरनेशनल स्टेज पर भी धमाकेदार खिलाड़ी
नई दिल्लीः श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट है। उन्होंने रविवार को कहा कि संजू सैमसन और राहुल तेवतिया ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि मैदान पर किसी भी समय धमाकेदार प्रदर्शन करके आग लगा सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। संगकारा ने संजू सैमसन और राहुल तेवतिया को केवल आईपीएल में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्टेज में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बताया है।
उन्होंने एआई से बात करते हुए कहा, "इन दोनों खिलाड़ियों के पास जबरदस्त क्षमता है, दोनों के पास ग्रेट क्रिकेट सेंस है और पिछले कुछ सालों में इन्होंने बहुत तरक्की की है। संजू सैमसन लंबे समय से भारतीय क्रिकेट में युवा बैटिंग सुपरस्टार रहे हैं।"
कुमार संगकारा कहते हैं कि आईपीएल में हर मैच के हिसाब से परिस्थितियों को लेना और हर मैच को महत्वपूर्ण तरीके से लेना जरूरी है। साथ ही यह भी जरूरी है कि इन दोनों खिलाड़ियों पर टीम का विश्वास बना रहे। राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी अच्छी दिखाई दे रही है लेकिन इसमें जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार गेंदबाज की कमी खलती हुई भी नजर आ रही है। तेज गेंदबाज ने हाल ही में सर्जरी करवाई है और वे रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
इस बात पर चिंता जताते हुए इस बात संगकारा इस चीज पर सहमत हैं कि जोफ्रा आर्चर का ना होना उनकी टीम के लिए बड़ा झटका है। वह कहते हैं, "जोफ्रा आर्चर हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहे हैं और हमें वास्तविकता को स्वीकार करना होगा, उसी हिसाब से अपनी योजनाएं बनानी होंगी। हम यह भी समझते हैं कि यह जोफ्रा आर्चर के लिए मुश्किल समय है उन्होंने भारत के खिलाफ पूरी सीरीज दर्द में खेली है और हम उम्मीद करते हैं कि वह किसी स्टेज पर इस सीजन में हमसे जुड़ जाएंगे।"
इसी बीच संगकारा ने यह नहीं बताया है कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से इस सीजन में कौन ओपनिंग करने उतरेगा लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि जो भी बल्लेबाज आएंगे उनको लंबा मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अपने विकल्पों को खुले रखना चाहते हैं और हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ियों को पता हो कि उनका रोल किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
