Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Don Bradman की पहली टेस्ट कैप ने नीलामी में बनाया कीर्तिमान, रिकॉर्ड कीमत में बिकी

Don Bradman: क्रिकेट की दुनिया के महानतम खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन को जाना जाता है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन के कई साल बाद भी उनकी किट को लेकर लोगों में दीवानगी है। ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप को नीलामी के लिए रखा गया था, जिसने कीमत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। डॉन ब्रैडमैन की ग्रीन बैगी कैप रिकॉर्ड 2.5 करोड़ रुपए में नीलाम हुई। यह कैप 4.5 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर में नीलाम हुई। इसे कैप को ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेसमैन ने खरीदा है।

रोड माइक्रोफोन के फाउंडर पीटर फ्रीडमैन ने ब्रैडमैन की कैप को खरीदा है। वह इस कैप को पूरे ऑस्ट्रेलिया में लोगों के बीच ले जाना चाहते हैं। बता दें कि इस ग्रीन बैगी कैप को ब्रैडमैन ने अपने पहले टेस्ट मैच के दौरान पहना था। पीटर इससे पहले 6.8 मिलियन डॉलर में निर्वाणा के फ्रंट मैन कर्ट कोबेन का गिटार खरीद चुके हैं। जिस कीमत पर डॉन ब्रैडमैन की कैप बिकी है वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अधिकारियों ने बताया कि डॉन ब्रैडमैन की कैप शेन वॉर्न की कैप के बाद सबसे महंगी नीलाम होने वाली क्रिकेट किट में से एक है। इससे पहले शेन वॉर्न की कैप 1007500 डॉलर में बिकी थी। क्रिकेट जगत से जुड़ी किसी खिलाड़ी के सामान की नीलामी में यह सबसे बड़ी बोली है। बता दें कि डॉन ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 साल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 52 टेस्ट मैच खेले। 1928 से 1948 के बीच ब्रैडमैन ने 99.94 के औसत से रन बनाए। जोकि किसी भी मौजूदा समय के बल्लेबाज के औसत से तकरीबन दोगुना है।

ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप को खरीदने के बाद फ्रीडमैन ने कहा कि सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज हैं। वो ना सिर्फ क्रिकेट जगत के दिग्गज हैं बल्कि खेल जगत के महानत खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं इस कैप को क्रिकेट के फैंस और इससे जुड़े लोगों के बीच लेकर जाउंगा। इस कैप को ब्रैडमैन ने 1928 में ब्रिसबेन में पहना था। इसके बाद ब्रैडमैन ने इस कैप को अपने परिवार के दोस्त पीटर डनहम को तोहफे के तौर पर 1959 में दी थी। डनहम फ्रॉड की वजह से जेल चले गए थे। निवेशकों का 1 मिलियन डॉलर गबन मामले वह आठ साल तक जेल में रहे। जिसके बाद निवेशक का पैसा वापस करने के लिए डनहम ने यह कैप नीलाम की।

Story first published: Tuesday, December 22, 2020, 11:49 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+