हॉकी टूर्नामेंट में भारत को मिली जीत
नई दिल्ली,6 दिसम्बरः कप्तान ममता खरब ने भारत की अजरबैजान पर चार देशों के लाल बहादुर शास्त्री महिला हॉकी टूर्नामेंट में मिली खिताबी जीत का श्रेय सामूहिक प्रयास को देते हुए कहा कि फारवडो और डिफेंडरों के शानदार खेल से उन्हें यह सफलता मिली.खिताबी जीत से प्रसन्न नजर आ रही ममता ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमने मैच में अपना सौ प्रतिशत प्रदर्शन किया. हमने अजरबैजान के लिखाफ आखिरी लीग मैच में भी अच्छा खेल दिखाया था और आज भी हमारा खेल अच्छा रहा. हम टीम के रुप में खेले इसलिए हमें सफलता हाथ लगी.
कप्तान ने गोलकीपर दीपिका मूर्ति की खासतौर पर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दो-तीन बहुत अच्छे बचाव किये और आखिरी 10 मिनट में अजरबैजान के हर हमले पर अपने गोल का बखूबी बचाव किया. उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षापंक्ति भी पूरी तरह मुस्तैद रही.
ममता ने कहा कि फारवर्ड पंक्ति ने भी अपना सौ प्रतिशत खेल दिखाया और अजरबैजान पर लगातार दबाव बनाए रखा. उन्होंने कहा कि इस खिताबी जीत से हमें ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी के लिए मनोबल मिलेगा. हमारी सारी तैयारियां ओलंपिक क्वालीफायर की दिशा में चल रही हैं और यह जीत उसी दिशा में एक कदम हैं.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:09 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications