IPL 2021: कुमार संगकारा ने देवदत्त पडिक्कल की पारी को बताया बहुत-बहुत जबदस्त
नई दिल्लीः राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा ने देवदत्त पडिक्कल की तारीफ की है। पडिक्कल ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही विराट कोहली भी 72 रन बनाकर नाबाद रहे थे और राजस्थान की टीम 10 विकेट से मुकाबला हार गई । मैच के बाद संगकारा ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा मुझे लगता है यह एक जबरदस्त पारी थी। वह (देवदत्त पडिक्कल) वाकई में बहुत बहुत अच्छा खेले। उन्होंने वे शॉट लगाए जिनको वे लगा सकते थे। मुझे लगता है उन्होंने काफी परिपक्वता दिखाई।"
संगकारा ने आगे कहा, "निश्चित तौर वे विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो काफी बातचीत भी हो रही होगी और यह पारी निश्चित तौर पर बहुत बहुत प्रभावशाली थी।" कोहली और देवदत्त पडिक्कल दोनों ही आरसीबी के लिए ओपनर के तौर पर आए और बिना किसी नुकसान के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबला जीतने में कामयाब रही। संगकारा ने कहा कि गेंदबाजी में उनकी टीम कुछ और विकल्प आजमाना चाहेगी और देखेगी की बल्लेबाजी में भी किस तरीके से बेहतर किया जा सकता है।
टीम का मंत्र बताते हुए संगकारा ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को अपना खेल इंजॉय करने के लिए कहा गया है और खुद को व्यक्त करने के लिए भी बोला गया है। संगकारा का मानना है कि वानखेड़े जैसी फ्लैट पिच पर गेंदबाज बल्लेबाज और फील्डरों का संयुक्त प्रयास टीम की नैया पार लगाने में अहम भूमिका अदा करता है। संगकारा कहते हैं कि अभी केवल चार ही मुकाबले हुए हैं लेकिन बहुत ही तेजी के साथ मैच हो भी जाते हैं इसलिए हमको काफी कुछ सोचना पड़ेगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना अगला मुकाबला शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।
राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 में से 3 मैच हारकर सबसे निचले क्रम पर मौजूद है। उनके पास जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स नहीं है जबकि आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी जोस बटलर भी कुछ खास नहीं कर सके हैं। संजू सैमसन कप्तानी में सामने से आकर लीड नहीं कर सके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
