For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स : मेडल जीतने के बाद इस खिलाड़ी ने कुछ इस अंदाज में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, देखें PICS

नई दिल्ली। खेल के मैदान में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो कुछ ऐसा कीर्तिमान रच दे जिससे कि उसके देश का मान और उस खिलाड़ी की शान दोनों को चार चांद लग जाए और साथ ही साथ उसका प्रदर्शन लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ जाए। एशिया के बहुत सारे खिलाड़ियों की कुछ ऐसी ही कोशिश इन दिनों इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भी देखने को मिल रही है जिसमें खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से लोगों को कायल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं हांगकांग के एक खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिया है जो एशियन गेम्स के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। दरअसल हॉन्ग कॉन्ग के तलवारबाज (फेंसर) एंटोनियो लैम हिन-चुंग ने मेडल लेने के बाद अपना जीवन साथी चुन लिया। भले ही वो अपने मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीते हो लेकिन उन्होंने अपने लिया गोल्ड भी जीत लिया।

कुछ ऐसे किया प्रपोजः

कुछ ऐसे किया प्रपोजः

एंटोनियो ने फेंसिंग में ब्रॉन्ज तो जीता लेकिन अपने प्रपोज करने के अंदाज से वह सुर्खियों में छा गए। उन्होंने अपनी प्रेमिका निकोल को मीडिया और तमाम लोगों के सामने घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज कर दिया। एंटोनियो के लिए ये पल उनकी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पलों में से एक रहा होगा। एंटोनियो ने जब अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया तो शायद उनके पास कुछ नहीं था। लेकिन जब दो दिल मिल रहे हों तो भला कौन मदद न करे!

आयोजनकर्ताओं ने भी दिया साथः

आयोजनकर्ताओं ने भी दिया साथः

जैसे ही उन्होंने प्रपोज किया तो तुरंत एशियन गेम्स के वॉलंटियर्स ने इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को 99 गुलाबों से सजा बुके तैयार करके पकड़ा दिया। मेडल सेरिमनी खत्म होते ही एंटोनियो ने निकोल को प्रपोज कर दिया। एंटोनियो ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- और उनका जवाब 'हां' रहा।

8 साल का रिश्ता बन गया जीवन भर का साथः

8 साल का रिश्ता बन गया जीवन भर का साथः

आपको बता दें कि निकोल और एंटोनियो आठ साल से एक-दूसरे से मोहब्बत करते हैं। एंटोनियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह निकोल के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने शादी के लिए अपनी प्रेमिका को इस मौके पर प्रपोज करके इसे और शानदार लम्हा बना दिया। बता दें कि 18 अगस्त से शुरू हुआ एशियन गेम्स का ये सफर 2 सितंबर तक चलेगा ।

Story first published: Saturday, August 25, 2018, 18:53 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+