वाह क्या मैच है, ये टीम हमें दिल का दौरा देना बंद नहीं करेगी : प्रीति जिंटा
मुंबई, 13 अप्रैल : राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स ने 4 रनों से हरा दिया। मैच देखने के लिए पंजाब टीम की सह-मालिक प्रीति जिंटा भी मौजूद थीं। उन्होंने मैच जीतने के बाद अपनी प्रतिक्रिया ट्वीट की।
प्रीति जिंटा अपने ट्वीट में लिखा, "वाह क्या मैच है। एक नया नाम है, एक नई जर्सी है, फिर भी साड्डा पंजाब हमें दिल का दौरा देना बंद नहीं करेगा। यह हमारे लिए एक सही मैच नहीं था लेकिन अंत में यह हमारे लिए एक सही मैच था। वाह केएल राहुल, दीपक हुड्डा और टीम के अन्य खिलाड़ी। "
पंजाब किंग्स ने पहली पारी में 221 रन बनाए थे। इसके बाद 222 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। उसके बाद संजू सैमसन ने अकेले संघर्ष किया। उन्होंने पारी में 188.88 के स्ट्राइक रेट से 63 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। आखिरी गेंद पर 5 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन संजू सैमसन बाउंड्री पर कैच आउट हो गए और पंजाब किंग्स ने 4 रन से मैच जीत लिया।
पंजाब के लिए अरशदीप ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए। रिचर्डसन व रिले मेरेडिथ को 1-1 विकेट मिला। वहीं बता दें कि अब पंजाब किंग्स का अगला मैच 16 अप्रैल को तीन बार के आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

