युजवेंद्र चहल की शादी का टीजर आया सामने, धनश्री को दिया प्यार भरा संदेश
नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी साझा करते हैं। मालदीव से उनकी तस्वीरें कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इसी तरह, युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जो बेहद वायरल हो रहा है।
चहल और धनश्री की सगाई दिसंबर में हुई थी। इस जोड़ी ने अब अपने विवाह समारोह का वीडियो जारी करने का फैसला किया है। इस वीडियो का टीजर चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिस पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस टीजर में मेहंदी समारोह से लेकर शादी समारोह तक चहल और धनश्री की तस्वीरें हैं।
27 मार्च को होगी रिलीज
यह वीडियो 27 मार्च, 2021 को रिलीज की जाएगी। चहल ने टीजर शेयर करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए धनश्री को प्यार भरा भी संदेश दिया। चहल ने कैप्शन दिया, "तुम मेरे हो, मैं तुम्हारा हूं। मुझे तुमसे बहुत प्यार है। फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी। धनश्री ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
गाैर हो कि चहल और धनश्री की शादी 22 दिसंबर, 2020 को हुई थी। उन्होंने शादी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। शादी के बाद, उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो साझा की। धनश्री मशहूर कोरियोग्राफऱ हैं। धनश्री ने हाल ही में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के नए गाने 'ओए होए होए' में माॅडल के रूप में किरदार निभाया था। गिल के इस गाने को यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने देखा था ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
