For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राष्ट्रमंडल खेलों की नाकामी चाहते हैं मणिशंकर अय्यर

नई दिल्ली। जहां पूरा देश राष्ट्रमंडल खेलों की और आशा की टकटकी लगाये बैठा है वहीं एक शख्स ऐसा है कि जो इन खेलों की नाकामी चाहता है। और वो है कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर। राष्ट्रमंडल खेलों को सफल बनाने के लिए सरकार ने भले ही पूरी ताकत झोंक दी हो लेकिन सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर इन खेलों को महत्व नहीं देते। उनका कहना है कि अगर राष्ट्रमंडल खेल विफल हुए तो उन्हें खुशी होगी। संसद के बाहर राज्यसभा सदस्य अय्यर ने संवाददाताओं से कहा, "अगर राष्ट्रमंडल खेल सफल हुए तो निजी तौर पर मुझे इसकी कोई खुशी नहीं होगी।"

राष्ट्रमंडल खेलों की नाकामी चाहते हैं अय्यर

उन्होंने कहा, "मैं इन दिनों हो रही बारिश से बहुत खुश हूं। इसकी पहली वजह यह है कि बारिश खेती के लिए अच्छी है। दूसरी बात यह कि इससे राष्ट्रमंडल खेलों का विफल होना भी सुनिश्चित हो जाएगा।" संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पिछली सरकार में मंत्री रहे अय्यर ने कहा, "अगर राष्ट्रमंडल खेल और आगे आयोजित होने वाले अन्य खेल समारोह नाकाम होते हैं तो मुझे खुशी होगी।"

पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों पर खर्च हो रही राशि अगर देश के बच्चों के प्रशिक्षण पर लगाई जाती तो यह बेहतर रहता। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन दिल्ली में इसी साल तीन से 14 अक्टूबर तक होगा। अय्यर ने कहा, "सोचिए कि हम 35,000 करोड़ रुपये की राशि बच्चों को प्रशिक्षित करने पर खर्च करते तो हम सभी अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतते।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+