For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ग्लैमरस मंदिरा ने कहा, विश्वकप तो भारत ही जीतेगा

मुंबई। क्रिकेट को टीवी पर ग्लैमराइज्ड करने वाली होस्ट मंदिरा बेदी को पूरी उम्मीद है कि इस बार भी भारत ही विश्वविजेता बनेगा और इसी कारण वो आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस साल भी खिताब भारत ही जीतेगा। आपको बता दें कि मंदिरा ने साल 2003 और 2007 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप आयोजन की प्रस्तोता रह चुकी हैं।

क्रिकेट एक्सपर्ट चारू शर्मा के साथ क्रिकेट की एंकरिंग करके घर-घर में लोकप्रिय हुईं मंदिरा ने कहा कि हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी की तरह मेरा भी मानना है कि इस साल विश्व कप भारत जीतने वाला है, हम विजेता हैं, हम हालिया क्रिकेट मैच श्रृंखला में कैसा खेले, इससे फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की तरह हम भी जीत के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, "यह एक जबर्दस्त विश्व कप होगा। यह एक यादगार विश्व कप होगा, जैसा कि हर विश्व कप हमेशा होता है। मालूम हो कि विश्वकप 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान से होगा।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+