ENG vs WI 3rd Test : रन आउट होकर चलते बने जो रूट, बताैर कप्तान बनाया शर्मनाक रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। इंग्लैंड और विंडीज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में दो-दो हाथ कर रही हैं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' स्थिति जैसा है। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में जो टीम मुकाबला जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी। विंडीज ने टाॅस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। लेकिन 1 रन के स्कोर पर ही इंग्लैंड ने पहला विकेट गवा दिया। इसके बाद 47 रन के टीम स्कोर पर कप्तान जो रूट भी रन आउट हो गए। इसी के साथ वह बताैर कप्तान एक खराब रिकाॅर्ड अपने नाम कर बैठे।

बनाया ये शर्मनाक रिकाॅर्ड
दरअसल, रूट 17 रन के निजी स्कोर पर रन आउट किया। ये लगातार दूसरी बार है जब कप्तान जो रूट रन आउट हुए हैं। इससे पहले वह सीरीज के दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में भी रन आउट होकर चलते बने थे। इसके साथ ही जो रूट के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रूट टेस्ट क्रिकेट में लगातार दूसरी बार रन आउट हुए और इस तरह वह इंग्लैंड के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए जिन्हें लगातार दो बार टेस्ट में रन आउट का शिकार होना पड़ा है।

सबसे पहले आर्ची हुए थे
बता दें कि सबसे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान आर्ची मैकलारेन साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो बार रन आउट हुए थे। वह वह मेलबर्न में खेले गए टेस्ट की चौथी पारी में रन आउट हुए और उसके बाद बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे।

फिर माइक बने शिकार
आर्ची मैकलारेन के बाद फिर साल1995 में विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में माइक एथरटन लगातार 2 बार रन आउट होकर पवेलिन लौटे थे। अब इस अनोखे क्लब में कप्तान जो रूट का नाम भी शामिल हो गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
