US Open 2021: अधूरा रह गया जोकोविच का कैलेंडर स्लैम जीतने का सपना, डैनियल ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम
नई दिल्ली। टेनिस फैन्स के लिये रविवार की रात उन सबसे अहम लम्हों में से एक थी जो कि खेल जगत में लंबे अरसे के बाद कभी-कभी देखने को मिलते हैं। दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के लिये यह साल बेहद शानदार गुजरा है जिन्होंने इस कैलेंडर ईयर के पहले 3 ग्रैंड स्लैम (ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन) में जीत हासिल कर ली थी और रविवार को खेले जाने वाले यूएस ओपन 2021 के फाइनल में जगह बनाकर अपना पहला कैलेंडर स्लैम हासिल करने की ओर बढ़ रहे थे।
हालांकि सर्बिया के इस खिलाड़ी के सामने दुनिया के नंबर 2 डैनियल मेडवेडेव की चुनौती थी जिन्होंने न सिर्फ जोकोविच के सपने को चूर-चूर किया बल्कि इस रूसी खिलाड़ी ने नोवाक को 3-0 से मात देकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। रूस के डैनियल मेडवेडेव ने नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-4 और 6-4 के सीधे सेटों में मात देकर यूएस ओपन का ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: शिखर धवन को ड्रॉप करने पर भड़के पूर्व भारतीय विकेटकीपर, कहा- 'उसने हर बार खुद को साबित किया है'
उल्लेखनीय है कि अगर नोवाक जोकोविच यूएस ओपन का खिताब जीतने में कामयाब हो जाते तो वह टेनिस के इतिहास में कैलेंडर स्लैम हासिल करने वाले महज तीसरे ही खिलाड़ी होते, हालांकि मेडवेडव ने ऐसा होने नहीं दिया और इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर कर खिताब अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं अगर जोकोविच को इस फाइनल में जीत मिल जाती तो वो टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम हासिल करने वाले खिलाड़ी बन जाते।
साल की शुरुआत में जोकोविच 17 ग्रैंडस्लैम के साथ लिस्ट में शामिल थे और रोजर फेडरर (20) और राफायल नडाल (20) सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर थे, लेकिन जोकोविच ने पहले 3 ग्रैंडस्लैम में जीत हासिल कर इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली और यूएस ओपन में उनसे आगे निकलना का मौका भी बना लिया।
और पढ़ें: 'जानबूझकर परेशान कर रहा है बोर्ड', सीपीएल से वापस बुलाने से पीसीबी पर भड़के मोहम्मद हाफिज
रविवार देर रात (सुबह 1:30 बजे) को खेले गये इस फाइनल मैच के पहले सेट में जोकोविच को जब पहले सेट में 4-6 से हार का सामना करना पड़ा तो किसी को भी कुछ चिंता नहीं हुई क्योंकि यह लगातार 5वीं बार है जब यूएस ओपन के अंदर जोकोविच मैच को ओपनिंग सेट हारे हों। हालांकि मेवडेव ने अन्य विपक्षियों की तरह जोकोविच को वापसी करने नहीं दी और पूरे मैच में भी दबाव बनाकर रखा।
जब जोकोविच को लगातार दो सेट में हार मिली तो उनके फैन्स को उम्मीद रही होगी कि यह दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंच ओपन फाइनल को दोहरा सकता है, जहां पर वो पहले दो सेट में स्टीफानोस सितसिपास से 2 सेट से पीछे चल रहे थे लेकिन आखिर 3 सेट में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। हालांकि मेडवेडेव के खिलाफ ऐसा नहीं हो सका क्योंकि वो एक अलग ही मोड में थे। मैच के दौरान मेडवेडेव की सर्विस खतरनाक रही जिसने जोकोविच को वापसी नहीं करने दी और अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications