अहमदाबाद पिच की किचकिच पर ICC ने लगाया विराम, नहीं कटेंगे टीम इंडिया के अंक
अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच महज दो दिनों के भीतर खत्म हो गया था, जिसके बाद इस पिच पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे और कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस पिच पर सवाल खड़ा करते हुए पिच को टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं बताया था। लेकिन अब आईसीसी पिच को लेकर चल रही किचकिच को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। क्रिकबज की खबर के अनुसार आईसीसी ने अहमदाबाद की पिच पर खेले गए पिंक बॉल टेस्ट की पिच को औसत करार दिया है, ऐसे में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के अंकों में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाएगी। आईसीसी के इस फैसले के बाद भारत पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगेगा।
बता दें कि तीसरा टेस्ट मैच महज दो दिन के भीतर खत्म हो गया था और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम समय में खत्म होने वाले टेस्ट मैच की लिस्ट में शामिल हो गया था। जिसके बाद पिच पर तमाम पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल खड़ा किया था। डेविड लॉयड, माइकल वॉन, एलिस्टर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस ने पिच पर उंगली खड़ी की थी। लेकिन इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट की ओर से पिच को लेकर कुछ नहीं कहा गया था और इसे आईसीसी के ऊपर छोड़ दिया गया था कि वह पिच की गुणवत्ता पर फैसला ले। वही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद दोनों टीमों के बल्लेबाजों को आत्ममंथन करने की सलाह दी थी।
बता दें कि 2018 के आईसीसी के नियम के अनुसार अगर पिच को औसत की श्रेणी में रखा जाता है तो मेजबान टीम पर किसी भी तरह की पेनाल्टी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में मोटेरा की पिच को आईसीसी ने औसत की श्रेणी में रखा है, लिहाजा अब भारतीय टीम पर किसी भी तरह का फाइन नहीं लगेगा और आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिपट की रेटिंग पर असर नहीं पड़ेगा। हालांकि अगर पिच की रेटिंग औसत से नीचे रहती तो भारत के टेस्ट चैंपियनशिप से एक अंक कट जाते। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
