लाहौर, 3 अक्टूबर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में हाल में शामिल हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को अपने खेमे में लाने में सफलता हासिल कर ली है.
यूसुफ ने इससे पहले आईसीएल के साथ समौता करने के बाद पलटी मारते हुए पिछले सप्ताह ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ अनुबंध कर लिया था. पीसीबी प्रमुख नसीम अशरफ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह बोर्ड के साथ केन्द्रीय अनुबंध करने के बाद यूसुफ ने आईपीएल के साथ भी एक समौता किया है.
अशरफ ने यूसुफ के अभी भी आईसीएल में खेलने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि यूसुफ के आईसीएल में खेलने की कोई संभावना नहीं है. यूसुफ ने आईपीएल के साथ समौता कर लिया है और जो कोई यह कहता है कि आर्थिक क्षति दूर करने के लिए आईसीएल में खेलना चाहते हैं उन्हें यह जान लेना चाहिए कि आईपीएल खिलाडियों को अच्छा भुगतान करेगा.
गौरतलब है कि तीस लाख डालर इनामी राशि वाले आईपीएल की शुरुआत अगले वर्ष अप्रैल में होगा. पहले सीजन में आयोजित होने वाले मैचों में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इसके तहत कुल 59 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल एक ही दिन खेले जाएंगे.