इंडोनेशिया ओपन: एचएस प्रणय का उलटफेर, सेमीफाइनल में पहुंचे

By Rizwan

नई दिल्ली। इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में भारत के एचएस प्रणय ने कमाल का खेल दिखाते आठवीं सीड चीन के चेन लोंग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रणय के साथ किदाम्बी श्रीकांत भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने चीनी ताइपे के जू वेई वांग को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पाया।

शुक्रवार को हुए मुकाबले में प्रणय ने एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में लोंग को 21-18, 16-21, 21-19 से शिकस्त दी। वहीं 22वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले श्रीकांत ने मजह 37 मिनट चले मुकाबले में वांग को 21-15, 21-14 से हरा दिया।

25वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले केरल के 24 साल के एचएस प्रणय ने लगातार दो दिनों में दो ओलिंपिक पदक विजेताओं को हराया है। गैर वरीय प्रणय ने पिछले राउंड में गुरुवार को विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीय मलेशिया के ली चोंग वेई को हराया था। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने आठवीं रैंकिंग के चेन लोंग को शिकस्त देकर सबको चौंका दिया। टूर्नामेंट में प्रणय की दोनों की जीतों को उनका बड़ा उलटफेर कहा जा रहा है।

इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार महिला शटलर ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साइना नेहवाल अपनी ख्याति के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाईं। दोनों खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। ऐसे में श्रीकांत और प्रणय से खेलप्रमियों को बड़ी उम्मीदें हैं।

Story first published: Friday, June 16, 2017, 18:50 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+