WTC Final 2023: ऋषभ पंत की जगह फाइनल में कौन? रवि शास्त्री और दिनेश कार्तिक ने बताई अपनी पसंद
WTC Final 2023, India wicketkeeper: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है। 7 जून से होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का इंतजार फैंस बेसब्री कर रहे हैं। भारतीय टीम लंबे समय से आईसीसी की कोई ट्रॉफी नहीं जीत सकी है, ऐसे में भारत के पास इस साल इस ट्रॉफी को जीतने का बेहतरीन मौका है। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के लिए भारतीय टीम को एक अहम सलाह दी है।
7 जून से शुरू होगा मैच: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की शुरुआत 7 जून यानी बुधवार से होना है। पिछले साल भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वह जीत हासिल करने में नाकाम रही थी। भारत को विराट कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस साल भारत के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभालेंगे।
लंदन में होगा मुकाबला: विदेशी पिचों पर पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारत ने टेस्ट सीरीज जीतने में भी सफलता हासिल की थी। लंदन के द ओवल मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर टीम की कोशिश बेस्ट परफॉर्मेंस देने की होगी।
विकेटकीपर होगा कौन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कौन खेलेगा? इस बात की चर्चाएं जोरों पर हैं। पिछले साल कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए ऋषभ पंत टेस्ट में भारत के लिए लगातार रन बनाते रहे थे। लेकिन उनकी गैर मौजूदगी में टीम किस पर भरोसा जताएगी ये एक बड़ा सवाल है।
शास्त्री और कार्तिक ने बताई अपनी पसंद: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच के लिए बतौर विकेटकीपर केएस भरत को चुना है। केएस भरत को हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था।
भरत के पास अनुभव: केएस भरत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का अनुभव भी है। ऐसे में रवि शास्त्री और दिनेश कार्तिक के मुताबिक भारतीय टीम इस मैच में भरत को मौका देगी। टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन हैं , जिन्हें अब तक टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
