गांगुली ने विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले टेस्ट कप्तानी क्यों छोड़ी वही बता सकते हैं
Sourav Ganguly: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली द्वारा टेस्ट कप्तानी छोड़े जाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बोर्ड इसके लिए तैयार ही नहीं था। उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद उनका बयान आया है।
फैन्स सोशल मीडिया पर विराट कोहली के कप्तानी का रिकॉर्ड शेयर कर रहे हैं। इसके बाद सौरव गांगुली की तरफ से बयान आया है। कोहली टेस्ट इतिहास में चौथे सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 40 मैचों में जीत दर्ज की है।
आज तक को दिए इंटरव्यू में गांगुली ने कहा कि कोहली द्वारा कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर बोर्ड तैयार नहीं था। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी, इसके बारे में वही बता सकते हैं। उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है इसलिए ज्यादा बात करने का भी कोई मतलब नहीं बनता है।
महेंद्र सिंह धोनी ने पुलिस अफसर पर किया केस, मद्रास हाईकोर्ट ने दी सुनवाई की तारीख
नए कप्तान की नियुक्ति को लेकर दादा ने कहा कि सलेक्टर्स को नए कप्तान की नियुक्ति करनी थी। उस समय रोहित शर्मा ही टीम के लिए उस समय सबसे बेहतर कैंडिडेट था। उनको टीम का नया कप्तान बना दिया गया।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम को अगले दो मैचों में पराजित होना पड़ा था। इसके बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने का निर्णय लेकर हैरान कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
