VIDEO : मैक्सवेल ने 1079 दिनों बाद IPL में लगाया छक्का, स्टेडियम से बाहर पहुंची गेंद
चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला गया। मैच की पहली पारी में, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 159 रन बनाए। जवाब में उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरी गेंद पर 160 रन की चुनौती पूरी की और 2 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच के दाैरान ग्लेन मैक्सवेल की आक्रामक पारी खेली। पिछले सीजन में फ्लाॅप रहने वाले मैक्सवेल ने एक दमदार छक्का जड़ा जो स्टेडियम के बाहर जा पहुंचा।
आईपीएल के 14वें सीजन के पहले मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस की आक्रामक बल्लेबाजी को महज 159 रनों पर रोक दिया। इसके बाद 160 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेलकर टीम को संभाला। मैक्सवेल ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाए थे। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने इस दाैरान पारी के 11वें ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंद पर 100 मीटर का पहला छक्का लगाया। गेंद इतनी दूर गई कि स्टेडियम के बाहर जा पहुंची।
इसके अलावा उन्होंने राहुल चाहर की गेंद पर स्विच मारा और एक और छक्का लगाया। इन छक्कों के वीडियो वर्तमान में वायरल हो रहे हैं। मैक्सवेल ने 1079 दिनों के बाद आईपीएल में एक छक्का लगाया। उन्होंने इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2018 सीजन के 26वें मैच में आखिरी छक्का जड़ा था।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
मैक्सवेल ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए जितने भी मैच खेले उनमें से एक भी छक्का नहीं लगाया था। पिछला सीजन उनके लिए बेहद खराब रहा था। इसलिए पंजाब ने उन्हें इस साल की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। उसके बाद, बैंगलोर ने उन्हें 14 करोड़ रुपए से अधिक की बोली लगाई और अपनी टीम में ले लिया। मैक्सवेल ने हालांकि सीजन के अपने पहले मैच में प्रभाव छोड़ा है।
आरसीबी ने जीत के साथ किया आगाज
वहीं मैच की बात करें तो मुंबई ने बैंगलोर को 160 रनों से चुनौती दी थी। बैंगलोर ने आखिरी गेंद पर 160 रन की चुनौती पूरी की और मैच जीत लिया। बैंगलोर के लिए एबी डिविलियर्स ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली ने क्रमशः 39 और 33 रन बनाए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और मार्को जेनसन ने 2-2 विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
