Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SRH के खिलाफ आज बड़े मुकाबले से पहले विराट कोहली के लिए अच्छी खबर

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज अहम मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले आरसीबी के लिए अच्छी खबर यह आई है कि टीम के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल मैच में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इंसाइड स्पोर्ट की खबर के अनुसार टीम के करीबी सूत्र ने बताया कि देवदत्त पडिक्कल मैच में आज प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले पडिक्कल ने कहा था कि अब वह ठीक महसू कर रहे हैं और टीम में वापसी को लेकर रोमांचित हैं।

एक वीडियो इंटरव्यू में पडिक्कल ने कहा कि अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं, सबसे जरूरी बात यह है कि मैं हर तरफ मूव कर पा रहा हूं, मैं गेंद के हिसाब से प्रतिक्रिया दे पा रहा हूं। आईपीएल में आपको हमेशा तैयार रहना होता है, आपको हर परिस्थिति में हमेशा अपना 100 फीसदी देने के लिए तैयार रहना पड़ता है और ऐसा तभी हो सकता है जब आप 10 फीसदी फिट हो। ऐसे में सवाल यह उठता है अगर देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया जाता है तो टीम से बाहर किसे किया जाएगा।

आरसीबी अपने दूसरे मैच में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। पहले मुकाबले में टीम ने मुंबई इंडियंस को मात दी थी। पडिक्कल की अनुपस्थिति में टीम ने वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया था और वो विराट कोहली के साथ सलामी बल्लेबाजी के लिए आए थे। हालांकि वह सिर्फ 10 रन ही बना सके। लेकिन माना जा रहा है कि शाहबाज अहमद को आज के मैच में आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह पडिक्कल को टीम में शामिल किया जा सकता है।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 8:37 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+