Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

...और .पंटर. फिर बने टर्बनेटर के शिकार

नई दिल्ली . 05 जनवरी . वार्ता. भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले चार सालों में दुनिया की हरेक टीम के खिलाफ रनों का अंबार खडा करने वाले आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को आज यहां एक बार फिर अपना शिकार बनाकर दोनों खिलाडियों के बीच जारी मनोवैज्ञानिक जंग में श्रेष्ठता साबित कर दी

हरभजन ने जैसे ही अपनी गेंद पर पोंटिंग को शार्ट कवर पर खडे वी वी एस लक्ष्मण के हाथों कैच कराया वह खुशी से ूम उठे और मैदान में ही पल्टियां मारने लगे1 उनका यह जश्न करीब आधे मिनट तक चला जो पोंटिंग के विकेट की अहमियत खुद ब खुद दर्शाता है1 उस समय सभी भारतीय खिलाडियों ने भी हरभजन के जश्न में खुले दिल से शिरकत की

गौरतलब है कि मेलबोर्न टेस्ट में हरभजन का शिकार बनने के बाद पोंटिंग ने कहा था कि भले इस बार हरभजन ने मुे आउट कर लिया है लेकिन अगली बार मैं पूरी तैयारी के साथ उनके खिलाफ उतंगा और कम से कम उनका शिकार तो नहीं ही बनूंगा 1 लेकिन उनका यह दावा सिडनी टेस्ट में दूसरी बार तार तार हो गया

आठ टेस्ट मैचों में यह आठवां अवसर है जब हरभजन ने पोंटिंग को अपनी फिरकी के जाल में उलाकर पैवेलियन भेजा1 इसके साथ ही वह पोंटिंग को सर्वाधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं1 उनसे पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डॉरन गाफ ने पोंटिंग को सात बार आउट किया था

मौजूदा सीरीज की अब तक की चार पारियों में पोंटिंग लगातार तीसरी बार भज्जी का शिकार बने हैं1 इनमें से दो बार तो हरभजन ने उन्हें दहाई तक भी नहीं पहुंचने दिया1 इसके अलावा 2001 की बहुचर्चित शंृखला में भी हरभजन ने .पंटर. के नाम से लोकपि्रय पोंटिंग को तीन टेस्ट मैचों में पांच बार अपने मायाजाल में फंसाया था1 जिनमें से तीन बार तो पोंटिंग खाता भी नहीं खोल पाए थे

सत्यकाम.प्रकाश नंद1740 वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+