IND vs AUS: टेस्ट सीरीज को मिस करने की कगार पर हैं रोहित और ईशांत शर्मा
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री द्वारा चिंता जताए जाने के बाद यह मुश्किल हो गया है कि रोहित और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट मैचों का हिस्सा होंगे। माना जा रहा है कि दोनों में से कोई भी टेस्ट सीरीज में जगह नहीं बना पाएगा जो दिसंबर में शुरू हो रही है।
ऐसा लगता है कि दोनों ही 17 दिसंबर से 19 जनवरी तक जारी रहने वाली टेस्ट सीरीज के लिए रिकवर नहीं हो पाएंगे। फिलहाल दोनों दिग्गज बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब करते रहे हैं और मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार नतीजे बहुत ज्यादा उत्साहवर्धक नहीं हैं।
बताया गया है कि एनसीए के एक्सपर्ट लोगों ने हाल ही में मीटिंग करके दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी चर्चा की है और बीसीसीआई को इस बारे में औपचारिक तौर पर सूचित कर दिया है। साथ ही नेशनल सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट को भी अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा आगे की औपचारिक बातचीत भी अब जल्द होने के आसार हैं।
इसके अलावा टीम मैंनेजमेंट चाहता है कि दोनों खिलाड़ियों को केवल उसी सूरत में ऑस्ट्रेलिया भेजा जाए जब वे पूरी तरह से फिट हों। भले ही रोहित ने आईपीएल का फाइनल मैच इसी फिटनेस में खेल लिया हो लेकिन मैनेजमेंट का मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के स्तर की फिटनेस अभी तक रोहित के पास नहीं है और खासकर टेस्ट क्रिकेट में तो और भी ज्यादा उच्चस्तरीय मानकों की जरूरत होती है।
इसके अलावा क्वारेंटाइन टाइम दूसरी मुसीबत है क्योंकि टीम इंडिया के बाकी सदस्यों ने आईपीएल बबल से सीधा ऑस्ट्रेलिया के बबल में प्रवेश किया था जिसके चलते उनको क्वारेंटाइन टाइम के साथ बाहर मैदान में प्रैक्टिस करने की छूट दे दी गई थी लेकिन रोहित और ईशांत के साथ ऐसा नहीं होगा और उनको पूरे 14 दिन तक क्वारेंटाइन तरीके से रहना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
