रविचंद्रन अश्विन को चौथे टेस्ट से बाहर करने पर लक्ष्मण ने विराट कोहली के लिए कही ये बात
लंदनः नाकाम भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर से इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट की बैंड बजाई। इस बार इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में वही कहानी दोहराई गई है जो हेडिंग्ले में हुए लीड्स टेस्ट मैच में हुई थी। भारत के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए हैं जिनमें इनफॉर्म रोहित शर्मा भी शामिल है। यह तो हम सभी जानते ही थे कि चेतेश्वर पुजारा पिछले मैच में 91 रन बनाने के बावजूद अच्छी बल्लेबाजी की ओर नहीं बढ़ रहे थे क्योंकि उन्होंने 91 रन बनाने के अगले दिन बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा दिया था।

टॉप ऑर्डर फिर फेल, टीम सेलेक्शन पर फिर सवाल-
सबसे पहले रोहित शर्मा 27 गेंदों पर 11 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार हुए और फिर 17 रन बनाकर केएल राहुल को रॉबिंसन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद पुजारा ने 4 रन बनाए और चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए पूरी 31 गेंदें ली। विराट कोहली और रवि शास्त्री की अगुवाई वाला टीम मैनेजमेंट एक बार फिर से अपनी अकड़ पर कायम रहा और रविचंद्रन अश्विन को टीम में जगह नहीं दी। जबकि टीम में दो तेज गेंदबाज ऐसे थे जो चोटों के चलते बाहर कर दिए गए उनमें ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी शामिल है। विराट कोहली ने इन में से किसी एक की जगह भी रविचंद्रन अश्विन को देना ठीक नहीं समझा और उमेश यादव व शार्दुल ठाकुर को इस मैच में खिलाया।
IPL 2021: कंधे की चोट से उभरने के बाद श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स कैम्प से जुड़े

प्लेइंग इलेवन ने उड़ाया दिमाग का फ्यूज-
इस टीम प्लेइंग इलेवन को देखने के बाद कई भारतीयों का फ्यूज उड़ गया है जिसमें शशि थरूर जैसे क्रिकेट प्रेमी लोग भी शामिल है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में क्रिकेट विश्लेषक वीवीएस लक्ष्मण ने रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति पर अपना विचार रखा है। लक्ष्मण अभी भी यह उम्मीद करते हैं कि रविचंद्रन अश्विन को यह बात समझनी चाहिए कि कोहली ने उनको कोई तो तर्क दिया होगा जिसके चलते वह बाहर बैठे हैं। लक्ष्मण कहते हैं कि रवि शास्त्री और विराट कोहली भी अश्विन के साथ मिलकर बातचीत करेंगे और बताएंगे कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया।

अब कोहली और शास्त्री से यह उम्मीद करते हैं लक्ष्मण-
लक्ष्मण कहते हैं कि एक अच्छी टीम और खिलाड़ी वह होते हैं जो इन छोटी-मोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते और बड़ी तस्वीर को देखते हैं। लक्ष्मण ईएसपीएनक्रिकइंफो यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहते हैं, "मुझे लगता है आपको रविचंद्रन अश्विन को वास्तव में मैनेज करना पड़ेगा। खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के बीच में जो बातचीत होती है वह बहुत साफ होनी चाहिए और मुझे पूरा यकीन है कि अश्विन इस तर्क को समझेंगे कि उनको क्यों बाहर कर दिया गया।
"अश्विन एक अनुभवी खिलाड़ी भी है और इस टीम में वह एक लीडर भी है। मुझे लगता है कि रवि शास्त्री और विराट कोहली भी अश्विन के साथ बात करेंगे और स्थिति को समझाने की कोशिश करेंगे। एक अच्छी टीम और एक अच्छे खिलाड़ी वह होता है जो हमेशा बड़ी तस्वीरों को देखता है ना कि इस तरह की चीजों पर फोकस करता है। मुझे उम्मीद है कि रविचंद्रन अश्विन यह सब समझेंगे और स्वीकार करेंगे जो कि बहुत जरूरी है।"

यह कोहली की जिद है या कुछ और-
विराट कोहली ने दिन की शुरुआत में कहा था कि इंग्लैंड की टीम के पास चार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और यह रविंद्र जडेजा के लिए अच्छा रहेगा। फिलहाल तो इस टीम की प्लेइंग इलेवन ने तमाम क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया है और रही सही कसर टीम के नाकाम बल्लेबाजों ने एक बार फिर से पूरी कर दी है। अब विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी जिद में जिस तरह के अजीबोगरीब फैसले लिए हैं उनकी भरपाई वह मैच जीतकर और अच्छी बल्लेबाजी करके ही देख सकते हैं। देखते हैं विराट कोहली इस मैच में क्या खास कर पाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
