Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 WC: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय फैंस की भावनाएं अफगानिस्तान के साथ उमड़ी

नई दिल्लीः अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला भारत में सबसे ज्यादा देखा जा सकता है। इस मैच को लेकर भारतीय अपनी भावनाएं जोड़ चुके हैं। भारत के सेमीफाइनल में आगे बढ़ने के मौके के लिए यह मैच बहुत अहम हो चला है। अगर अफगानिस्तान जीता तो भारत के आगे पहुंचने के आसार हैं लेकिन उल्टा हुआ तो बोरिया बिस्तर लीग स्टेज से ही समेटना होगा।

फिलहाल तीन टीमों ने सेमीफाइनल के लिए अपना नाम पक्का कर लिया है। ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और ग्रुप 2 से पाकिस्तान ने नॉक आउट का टिकट कटा लिया है। भारत अपने खराब खेल की वजह से अफगानिस्तान के ऊपर निर्भर हो चुका है। यह एक बड़ी टीम के लिए अच्छी स्थिति तो नहीं है लेकिन भारतीय फैंस अपनी भावनाओं को अफगानिस्तान के साथ मिला चुके हैं।

सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने अफगानिस्तान की जीत की दुआ मांगी है। आप भारतीय फैंस की प्रतिक्रियाओं को यहां पर देख सकते हैं।

भारत ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से बुरी तरह से हारकर अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड को बुरी तरह से ही हराया था। जिसके चलते टीम इंडिया के पास अपने ग्रुप में से सबसे बेहतर रन रेट हो गया है। सच तो यह है कि पूरे वर्ल्ड कप में भारत का रन रेट केवल इंग्लैंड से ही कम है।

आज के मुकाबले में सबकी नजरें मुजीब उल रहमान पर टिकी होंगी जिन्होंने चोट के चलते पिछले दो मैच नहीं खेले हैं। अगर अफगानिस्तान के बल्लेबाज सही स्कोर को बोर्ड पर टांगने में कामयबा रहते हैं तो उनके स्पिनर कीवियों को पस्त करने का दम रखते हैं। अफगानिस्तान एक छुपा रुस्तम है जो अपना दिन होने पर किसी भी बड़ी टीम की पार्टी खराब कर सकता है।

दूसरी ओर पाकिस्तान की भी नजरें इस मैच पर हैं क्योंकि उनके कई फैंस का मानना है कि भारत ने अपनी साख को बचाने के लिए अफगानिस्तान के साथ सेटिंग की है। यहां तक की मैच को फिक्स कराने के आरोप भी लगाए गए हैं। ये सब बातें इस मैच को काफी हाइप दे चुकी हैं लेकिन कीवी ऑलराउंडर जिमी नीशम और स्पिनर ईश सोढ़ी का कहना है कि वे इस मुकाबला को किसी आम मैच की भांति ही देख रहे हैं।

Story first published: Sunday, November 7, 2021, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+