Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धीमे ओवर फेंकने पर आस्ट्रेलिया टीम पर जुर्माना

सिडनी 25 फरवरीः ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रविवार को खेले गए सीबी त्रिकोणीय सीरीज के दसवें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने पर आस्ट्रेलियाई टीम पर जुर्माना लगाया गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मैच रैफरी जैफ क्रो ने अनुसार रिकी पोंटिंग की टीम ने निश्चित समय तक दो ओवर कम डाले थे. इससे "मैन आफ द मैच" रहे कप्तान पोंटिंग पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और टीम के अन्य सदस्यों पर प्रत्येक पर दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

क्रो ने बताया कि उन्होंने इस बारे में आस्ट्रेलियाई टीम को पहले ही आगाह किया था क्योंकि पिछले महीने भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भी टीम को धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने का दोषी पाया गया था.

क्रो ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि इस मैच से पहले मैंने आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन से बातचीत की थी जिसमें ओवर गति के बारे में उन्हें एक बार फिर उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलाई थी. मैच रैफरी ने कहा कि मैं यह समझ सकता हूं कि यह बेहद करीबी और हाई स्कोरिंग मैच था.

ऐसी परिस्थितियों में शुरूआत में तेज ओवर गति से गेंदबाजी करने से टीम को अंतिम दस ओवरों में गेंदबाजों के साथ काम करने और क्षेत्ररक्षण सजाने का पर्याप्त समय मिल जाता.

गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया ने रविवार को खेले गए सीबी त्रिकोणीय सीरीज के दसवें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में कल यहां भारत को 18 रन से हरा दिया था.
आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 317 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 49 .। ओवर में 299 रन ही बना पाई.

श्रृंखला के फाइनल में भारत का स्थान अभी भी पक्का नहीं है. श्रीलंका को अभी भी दो मैच खेलने हैं और वह दोनों मैचों में जीत दर्ज कर भारत के फाइनल में पहुंचने के सपनों को चकनाचूर कर सकता है. हालांकि इन दो में से एक मैच उसे मंगलवार को भारत के साथ ही खेलना है.

भारत की ओर से गौतम गंभीर ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 119 गेंदों में 113 रन बनाए. यह उनके शतक का ही नतीजा रहा कि एक समय 51 रनों पर चार विकेट खो चुका भारत 299 रनों के स्कोर तक पहुंच सका था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+