IND vs ENG: सबा करीम ने कहा- अब भारत के पास धोनी जैसे दो खिलाड़ी हैं
नई दिल्लीः भारत के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम इस बात से खुश है टीम में मौजूदा कीपर बहुत ही अच्छे हैं। सबा करीम का कहना है कि धोनी भले ही चले गए लेकिन उनके जैसे दो खिलाड़ी अभी भी मौजूद हैं। ये दो युवा हैं- ऋषभ पंत और ईशान किशन।
दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से तूफानी बैटिंग करते हैं। ईशान किशन ने दूसरे टी20 मुकाबले में पदापर्ण करते हुए कमाल का अर्धशतक लगाया था और भारत की जीत में बेहतरीन आधार तैयार किया था। जबकि ऋषभ पंत टेस्ट मैचों में खुद को सर्वश्रेष्ठ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज घोषित कर चुके हैं। धोनी के जाने के बाद से यह बड़ी जगह लगता है योग्य उम्मीदवारों से भरी पड़ी है। हमको भूलना नहीं चाहिए कि संजू सैमसन नाम का एक और तूफानी कीपर बल्लेबाज बैंच पर है।
सबा करीम ने इंडिया न्यूज से बात करते हुए कहा, "ऐसा लगता है भारत के दो महेंद्र सिंह धोनी है, इससे ज्यादा बड़ा कुछ नहीं हो सकता। जिस तरह से निडर होकर दोनों बल्लेबाज खेलते हैं वो जानते हैं उनका रोल क्या है और ये उनके जबरदस्त आक्रमक खेल को दर्शाता है और ये लोग रिस्क भी नापतौल कर लेते हैं।"
करीम ने दोनों खिलाड़ियों को मैच विजेता बताया। साथ ही कहा कि ईशान किशन के भविष्य को लेकर पूरा विश्वास है जबकि ऋषभ पंत भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी होंगे।
ये दोनों ही खिलाड़ी भारत की अंडर-16 वर्ल्ड कप टीम के हैं जो 2016 में थी और करीम का मानना है आधार मजबूत है इसलिए ये दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट का प्रैशर हैंडल कर सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज से शुरू होने जा रहा है। भारत ने पिछला मैच जीतकर 1-1 से सीरीज बराबर कराई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
