CPL के इस सीजन में नजर आएंगे क्रिस गेल, शाकिब अल हसन और फाफ डुप्लसिस
नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल, बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डूप्लेसिस इस साल होने वाले हीरो कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। येसभी खिलाड़ी 28 अगस्त से 19 सितंबर के बीच होने वाली सीपीएल में खेलते दिखेंगे। बता दें कि सीपीएल सेंट कीट्स एंड नेविस में खेली जाएगी। वर्ष 2017 और 2018 में क्रिस गेल नेविस पैट्रियॉट की टीम से खेलते नजर आए थे और इस बार भी वह इसी टीम की ओर से खेलेंगे। अपने पहले साल में ही गेल ने टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। जिस तरह के वह विस्फोटक बल्लेबाज हैं और टी-20 क्रिकेट में उनके नाम सबसे अधिक रन है, उसके चलते वह अपनी टीम के साथ जबरदस्त अनुभव साथ लेकर आएंगे।
दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी सीपीएल में जमैका तलवाह की ओर से इस सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। वर्ष 2016 और 2017 में भी वह बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे और टीम ने सीपीएल का खिताब अपने नाम किया था। वहीं डूप्लेसिस की बात करें तो वह सेंट लूसिया जूक्स की ओर से इस सीजन में खेलेंगे। डूप्लेसिस हेल के पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उन्होंने लगातार चार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमे 95 रनों की पारी भी शामिल है जोकि उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली थी। इस पारी में वह नाबाद रहे थे।
सीपीएल के सभी 33 मैच टी-20 के होंगे और ये सेंट कीट्स में वार्नर पार्क में खेले जाएंगे। कोरोना के चलते सभी मैच इसी मैदान में खेले जाएंगे। सेंट कीट्स एंड नेविस सरकार ने मैदान में दर्शकों को आने की अनुमति दी है, लेकिन सिर्फ 50 फीसदी दर्शकों को ही मैदान में आने की अनुमति है। अहम बात यह है कि मैदान में सिर्फ उन्ही दर्शकों को आने की अनुमति होगी जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। बता दें कि पिछले साल ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की टीम ने खिताब अपने नाम किया था, टीम ने सेंट लूसिया जूक्स को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
