Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इतना कठिन है टीम इंडिया का अफ्रीका दौरा, बीसीसीआई को बनाना पड़ा प्लान बी

नई दिल्ली। भारतीय टीम को श्रीलंका के साथ वनडे और टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका का लंबा दौरा करना है। टीम इंडिया के लिए ये दौरा कितना खास और टफ है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बीसीसीआई को इसके लिए प्लान बी बनाना पड़ा है।

गौरतलब कि पहले टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के साथ प्रैक्टिस मैच खेलने वाली थी लेकिन अब इसके कैंसिल कर दिया गया है। अब टीम केवल वहां की परिस्थितियों के मुताबिक खुद से तैयारी करेगी। बोर्ड ने फैसला किया है कि टीम पूरा ध्यान ट्रेंनिग पर लगाएगी। लेकिन इस बीच टीम का प्लान बी भी सामने आया है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका टीम के घातक तेज गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास करने के लिए टीम भारत से चार युवा तेज गेंदबाजों को अपने साथ ले जा रही है। बता दें कि इन गेंदबाजों को टीम में जगह नहीं दी गई है बल्कि प्रैक्टिस के लिए चुना है।

बीसीसीआई ने जिन चार खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका में केवल प्रैक्टिस के लिए चुना है उनमें मोहम्मद सिराज, बासिल थम्पी, आवेश खान और नवदीप सैनी शामिल हैं। बता दें कि ये सभी युवा गेंदबाज घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

पीटीआई को दिए एक बयान में एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, "टेस्ट टीम में मौजूद पांच टॉप गेंदबाजों के बाद इन चार गेंदबाजों का नाम है। चूंकि हम टेस्ट टीम में शामिल गेंदबाजों तो नेट सेशन में ज्यादा थकाना नहीं चाहते हैं इसलिए ये सबसे अच्छा तरीका है कि उनके बाद के चार टॉप गेंदबाजों को अभ्यास के लिए रखा जाय।"

बता दें कि भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा अगले साल 5 जनवरी से शुरू होना है। जहां भारत पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज, 6 वनडे मैचों की सीरीद और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। भारत दौरे का

Story first published: Tuesday, December 12, 2017, 17:11 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+