Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CoA ने टीम इंडिया की सैलरी बढ़ाने की मांग को किया स्वीकार

नई दिल्ली। कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रिशन (CoA) ने बुधवार को नई दिल्ली में कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रवि शास्त्री से मीटिंग इंडियन क्रिकेटर्स की सैलरी बढ़ाने पर सहमती बन गई है। हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से टीम इंडिया की सैलरी बढ़ाने की मांग की थी। इस मीटिंग में यह तो तय हो गया है कि मैन इन ब्लू के खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ेगी, लेकिन किस क्रिकेटर्स की कितनी सैलरी बढ़ी है इसका फैसला CoA और टीम इंडिया के मैंबर्स से मुलाकात के बाद के बाद पहले तय हो जाएगा।

कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रिशन ने कहा कि मीटिंग बहुत ही लाभदायक रही। कई सारे मुद्दों और विषयों पर टीम मैनेजमेंट की राय स्पष्ट थी। सीओए ने कहा कि इस मुद्दें टीम और एडिमिनिस्ट्रेशन के बीच एक राय बनी है। अगले माह टीम इंडिया के दक्षिण दौरे से पहलेCoA और टीम इंडिया के मैंबर्स के बीच मुलाकात होगी।

कप्तान विराट कोहली ने दो दिन पहले बीसीसीआई से टीम इंडिया के मैंबर्स की सैलरी बढ़ाने की मांग की थी। बता दें कि इसी साल बीसीसीआई ने टीम इंडिया की सैलरी बढ़ाकर सालाना 3 लाख डॉलर की थी। फिर जानकर हैरानी होगी कि पूरे इंडियन टीम की कमाई बीसीसीआई के रिवेन्यू के 8 प्रतिशत (7.8%) से भी कम है।

हर साल बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट करती है, इसी साल खिलाड़ियों का बोर्ड के साथ 30 सितंबर को करार खत्म हो चुका है। अब बोर्ड खिलाड़ियों के साथ नया करार हो चुका है।

Story first published: Friday, December 1, 2017, 2:00 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+