अजीत अगरकर ने बताया आखिर क्यों शिखर धवन अब नए तरह के बल्लेबाज हैं
मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन की पूर्व क्रिकेटर अजीत आगरकर ने जमकर तारीफ की है। शिखर धवन की तारीफ करते हुए अजीत आगरकर ने कहा कि वह लगातार रन बनाते आए हैं, लेकिन वह धीमी बल्लेबाजी करते थे। अब शिखर धवन ने अपनी सोच में बदलाव किया है और इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा है। शिखर धवन ने विकेट गिरने के बाद भी अपना खेल नहीं बदला, जिसकी वजह से सामने वाले बल्लेबाज को दिक्कत नहीं होती है। सिखर धवन का फॉर्म पहले से ही थी,लेकिन जिस आक्रामक तरीके से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं उसने टीम की मुश्किल को खत्म किया है।
जबरदस्त टाइमिंग
जब बल्लेबाज फॉर्म में होता है तो वह अलग दिखता है। वह जब भी शॉट खेलते हैं तो अच्छी टाइमिंग के साथ खेलते है। वह गेंद को बहुत तेज से मारने की कोशिश नहीं करते हैं। अगर ऐसा ही फॉर्म चलता रहा तो दिल्ली की टीम बहुत खुश होगी। पृथ्वी शॉ का यह टूर्नामेंट अच्छा रहेगा, उनका फॉर्म बरकरार है। जब बल्लेबाज का फॉर्म होता है तो वह अच्छा खेलता है। उन्होंने जो दो छक्के लगाए उन्होंने सीधे बल्ले से लगाए और अच्छी टाइमिंग से लगाए। इस साल उनकी टाइमिंग काफी अच्छी है, गेंद की रफ्तार का इस्तेमाल करते हैं और उनकी टाइमिंग अच्छी है। शॉ की फॉर्म अच्छी है इसलिए वह अच्छा कर रहे हैं, हमे पता है कि उनके भीतर कितना टैलेंट है।
बाकी के बल्लेबाजों को आगे आना होगा
दिल्ली की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए अजीत आगरकर ने कहा कि अगर विकेट जल्दी गिर जाती तो टीम के लिए मुश्किल हो सकती थी। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी पारी जरूरी खेली। केएल राहुल ने कम रफ्तार से रन बनाए, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें अपने स्ट्राइक रेट को बेहतर करना होगा। लेकिन वानखेड़े में ओस की दिक्कत रहती है, लिहाजा आपको 10-15 रन अधिक बनाने की जरूरत है। मुझे लगता है कि रन जरूर पंजाब ने कम बनाए। केएल राहुल के अलावा मयंक के अलावा अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। गेल, पूरन को आगे आना होगा।
गेंदबाजी की रणनीति पर सवाल
क्रिस जॉर्डन को इतने पैसे देकर लिया है, इसका मतलब है कि उनके भीतर कुछ एक्स फैक्टर जरूर है। आईपीएल में दबाव बहुत होता है, वर्ल्ड क्लास क्रिकेट खेली जाती है। हैरानी वाली बात यह है कि कप्तान फ्रंटलाइन गेंदबाजों को 10 ओवर के बाद ला रहे है। ऐसे में आप जब इस तरह के फैसले लेते हैं तो आप गेंदबाज पर दबाव और बढ़ा देते हैं। टीम में लगातार चार ओवर में चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया गया। राइली मेरेडिथ को 11वें ओवर में गेंदबाजी दी गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
