फील्ड अंपायर ने कोहली को दिया आउट, DRS ने दिया कप्तान को जीवनदान
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज में आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही 1-0 से आगे है और इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 389 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। ऑस्ट्रेलिया के 389 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के दो विकेट महज 62 रनों के स्कोर पर गिर गए। शिखर धवन 30 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए तो मयंक अग्रवाल 28 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर आउट हो गए। सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान कोहली ने क्रीज संभाली और उनका साथ श्रेयर अय्यर दूसरे छोर पर बखूबी दे रहे हैं। लेकिन इस दौरान टीम इंडिया का स्कोर जब 83 रन था को विराट कोहली को अंपायर ने पैट कमिंस की गेंद पर आउट करार दे दिया। लेकिन तभी कप्तान कोहली ने डीआरएस लिया।
विराट कोहली को अंपायर ने पैट कमिंस की गेंद पर जब पगबधा करार दिया जिसके बाद कोहली ने डीआरएस का इस्तेमाल किया। लेकिन रिव्यू के दौरान साफ हुआ कि गेंद ने बैट का अंदरूनी किनारा लिया था जिसके बाद गेंद पैड से लगी। तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को पलटते हुए कोहली को नॉट आउट दे दिया। कोहली के नॉट आउट होने के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया की उम्मीदें बरकरार है। फिलहाल कोहली 53 रन के स्कोर पर और अय्यर 37 रन के स्कोर पर क्रीज पर टिके हैं।
आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 389 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ा। 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ठीक रही और सलाी बल्लेबाजी मयंक अग्रवाल ने 28 और शिखर धवन ने 30 रनों की पारी खेली। लेकिन 58 रनों के स्कोर पर शिखर धवन हेजलवुड की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
