Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीएल: बादशाहों ने रॉकेट्स को हराया

अहमदाबाद, 20 अक्‍तूबर: अनुभवी गेंदबाजों की बदौलत लाहौर बादशाह टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहमदाबाद रॉकेट्स को दी। सरदार वल्‍लभभाई पटेल स्‍टेडियम में खेले गये इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के लीग मैच में लाहौर बादशाह के सकलैन मुश्ताक (26/3), शाहिद नजीर (8/2) और नवेद हसन (11/2) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रॉकेर्ट्स के खिलाडि़यों को ढेर कर दिया।

आईसीएल ट्वेंटी-20 चैंपियनशिप के दिन-रात के इस मुकाबले में अहमदाबाद रॉकेट्स टीम को 31 रनों की शिकस्‍त मिली। लाहौर बादशाह टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 136 रन बनाए। बादशाह टीम की ओर से इमरान नजीर ने 25, खालिद महमूद ने 27, इमरान फरहत ने 18 और नवेह हसन ने 15 रनों का योगदान दिया।

जवाब में उतरी रॉकेट्स टीम के पी अजीज 26 पर पवेलियन लौट गये। उसके बाद रतिंदर सोढ़ी 14 पर आउट हुए, जबकि भीमा रॉव 13 रन पर नाबाद रहते हुए भी टीम को हार से नहीं बचा सके। टीम बावजूद 19.1 ओवर में 105 रन ही बना सकी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+