आईसीएल: दांव पर लगे 13.72 करोड़

By Staff
हैदराबाद, 10 अक्टूबर: ट्वेंटी-20 क्रिकेट में 'मनोरंजन का बाप' बनकर राज करने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सफलता के बाद अब इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) उसी स्‍तर की सफलता पाने की होड़ में है।

आईसीएल ट्वेंटी-20 चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण के लिए 13.72 करोड़ रुपये का दांव लगाया जा रहा है। यानी 3.72 करोड़ रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। आईसीएल के मैच देश के चार अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार से खेले जाने हैं।

विजेता टीम को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 10 टीमों की इस प्रतियोगिता के उपविजेता को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। आयोजकों के मुताबिक सवश्रेष्ठ खिलाड़ी को कुल 40 लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि 'मैन ऑफ दि मैच' को दो लाख रुपये मिलेंगे।

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे जबकि शुरुआती दौर में प्रत्येक जीत के लिए टीमों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के मैच हैदराबाद के अलावा पंचकूला (हरियाणा), गुड़गांव (हरियाणा) और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 16 नवंबर को हैदराबाद में होगा। अब देखना यह है कि यह मुकाबला कितना सफल होता है।

Story first published: Friday, October 10, 2008, 12:11 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+