सरकार के 'आप्रेशन फतेह' से सहमीं मैरीकॉम, कहा छोड़ दूंगी मणिपुर

मणिपुर। पांच बार की विश्व विजेता मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को भी डर लगता है, लोगों को अपने मुक्कों से चारों खाने चित्त करने वाली मैरीकॉम ने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से चलाये जा रहे 'आप्रेशन फतेह' से अब बहुत ज्यादा डर लगने लग गया है, वो अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत चितिंत हैं, इसलिए अगर हालात नहीं सुधरें तो वो मणिपुर को छोड़ भी सकती हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, ओलिपिक कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम ने कहा कि मैं बचपन से ही डर के साये में जीती आयी हूं, खौफ में जीना क्या होता है, यह मुझसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। मैं बचपन से ही मणिपुर को सुलगते हुए देखा है ऐसे में अब मैं अपने बच्चों को ऐसी जिंदगी नहीं देना चाहती हूं, अगर स्थिति नहीं बदली तो हो सकता है कि मैं मणिपुर ही छोड़ दूं।

यौन उत्पीड़न का दंश झेल चुकी मैरीकॉम ने शुरू किया 'बॉक्स आउट'

हालांकि मैरीकाम ने कहा यह फैसला मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा क्योंकि मेरी पहचान और मेरी अकेडमी मणिपुर से ही है लेकिन बच्चों को बेहतर जिंदगी देना भी तो मेरा ही कर्तव्य हैं, इसलिए मैं चाहती हूं मणिपुर में हालत जल्द से जल्द सुधरें। गौरतलब है कि मैरीकॉम हाल ही में मणिपुर में सेना पर हुए हमलों के बाद अपने तीन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों मणिपुर के चंदेल के पास उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया था। इसमें 20 सैनिक शहीद हो गये थे।

मैरीकॉम से मिले पीएम मोदी, बताया अपनी बेटी जैसी

Story first published: Friday, June 12, 2015, 15:49 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+