धोनी-युवराज ने दिलाई भारत को जीत
गुवाहाटी, 6 नवंबरः कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (63) और युवराज सिंह (58) के बेहतरीन अर्द्धशतकों की मदद से भारत ने पाकिस्तान को आज यहां पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हरा दिया.मोहम्मद यूसुफ (83) की ठोस पारी के बावजूद पाकिस्तान सात विकेट पर 239 रन ही बना सका. इसके जवाब में भारत ने तीन ओवर बाकी रहते पांच विकेट पर 242 रन बना कर मैच जीत लिया. युवराज और धोनी ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 105 रन जोड़े.
गौतम गंभीर (44) और सौरभ गांगुली (39) ने भी भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान किया. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. शृंखला का दूसरा मैच दिन रात का होगा जो मोहाली में आठ नवंबर को खेला जाएगा. मंजिल आसान होने के बावजूद भारत की शुरुआत खराब रही और सचिन तेंदुलकर (चार) तीसरे ही ओवर में शोएब अख्तर के शिकार बन गए.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications