For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियाई गेम्सः फ्रीस्टाइल कुश्ती के 68 किलो वर्ग में दिव्या ने जीता कांस्य पदक

जकार्ता। एशियन गेम्स में भारतीय टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। फ्रीस्टाइल कुश्ती के 68 किलोग्राम वर्ग में भारत की दिव्या काकरन को कांस्य पदक मिला है। दिव्या काकरन ने ताइवान की रेसलर को 10-0 से मात देकर यह कांस्य पदक अपने नाम किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्या काकरन को कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है।

इस जीत के बाद दिव्या काकरन ने कहा कि मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां हमारे पास दूध पीने को पैसा नहीं है और आज मैंने यहां मेडल जीता है। आज मैं तीसरे स्थान पर आई हूं, एक दिन मैं दूसरे और पहले स्थान पर आउंगी। टोक्यो ओलंपिक में मैं अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करुंगी और मेडल जीतूंगी।

इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला कुश्ती में एशियन गेम्स में स्वर्ण हासिल करने वाली फोगाट पहली महिला पहलवान हैं।

इसके साथ ही भारतीय निशानेबाजों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दो रजत पदक अपने नाम किए। वहीं रियो ओलंपिक में सुर्खियां बटोरने वाली दीपा कर्माकर इस बार फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं। तीसरे दिन सौरभ और अभिषेक के बाद संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन के सिल्वर मेडल हासिल किया है। फाइनल में उन्होंने 452.7 अंक हासिल किए। चीनी खिलाड़ी ने गोल्ड हासिल किया।अब तक भारत की झोली में 8 मेडल आ चुके हैं। सौरभ से पहले कुश्ती में बजरंग पूनिया और विनेश फोगोट ने गोल्ड मेडल हासिल किया। पदक तालिका में भारत 7वें स्थान पर है।

गौरतलब है कि भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में चार, कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और आइएसएसएफ विश्व कप में एक स्वर्ण पदक जीता है। हालांकि, वह एशियन गेम्स में भी तीन पदक जीत चुके हैं, लेकिन यहां उनका निशाना अभी तक सोने के पदक पर नहीं लगा है और इस बार भी वह सोने पर निशाना लगाने से चुक गए।

इसे भी पढ़ें- Asian Games 2018: सेपक टकरा में टीम ने रचा इतिहास, भारत के हिस्से आया एक और ब्रॉन्ज

Story first published: Tuesday, August 21, 2018, 20:46 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+