T20 क्रिकेट को बदल देगा गेंदबाजों का यह नियम, सुनील गावस्कर ने सुझाया
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों फैन्स को इंडियन प्रीमियर लीग में खेले जा रहे टी20 क्रिकेट के महासमर से थोड़ी राहत जरूर मिली है। लोगों को रोज एक से बढ़कर रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर ने एक ऐसा नियम सुझाया है जो अगर लागू हो गया तो टी20 क्रिकेट का रूप पूरी तरह से बदल जायेगा।
और पढ़ें: IPL 2020: समझ से परे साबित हुई CSK की ये 3 गलतियां जिनका KKR ने उठाया फायदा
क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप हमेशा से गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के लिये ज्यादा लाभदायी रहा है, इस प्रारूप में गेंदबाज अगर 7-9 रन प्रति ओवर से गेंदबाजी करता है तो वह भी एक अच्छा स्पेल माना जाता है। इसको लेकर सुनील गावस्कर ने टी20 क्रिकेट में बदलाव का सुझाव देते हुए कहा कि यह अच्छा समय है जहां पर क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय प्रारूप में बदलाव किया जा सकता है।
और पढ़ेंं: धोनी ने कहा- बल्लेबाजों ने गेंदबाजों का प्रयास विफल किया, हमें अंत में और बेहतर करना होगा

गेंदबाजों से दबाव कम करने के लिये नये नियमों की जरूरत
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों से दबाव कम करने के लिये पुराने नियमों को बदलने और नये नियमों को लागू करने की जरूरत है।
गावस्कर ने कहा,'टी20 क्रिकेट इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। यहां पर बल्लेबाजों के लिये बदलाव करने की जरूरत नहीं है, हालांकि गेंदबाजों के लिये कुछ नियमों को बदलकर उन्हें मजबूत किया जा सकता है।'

गावस्कर ने बताया किन नये नियमों से बदल जायेगा टी20 क्रिकेट
इस दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों को थोड़ा और मजबूत करने की जरूरत है जिसके लिये उन्हें एक ओवर में 2 बाउंसर फेंकने की इजाजत मिलनी चाहिये। इसके अलावा अगर कोई गेंदबाज पहले 2 ओवर में विकेट हासिल करता है तो कप्तान के पास उस गेंदबाज से उससे एक अतिरिक्त ओवर कराने का विकल्प होना चाहिये। अगर ऐसा कर दिया जाता है तो टी20 क्रिकेट और भी ज्यादा रोमांचक हो जायेगा।

नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज पर क्रीज से पहले निकलने के लिये लगे जुर्माना
सुनील गावस्कर ने इस दौरान यह भी माना कि टी20 क्रिकेट में बाउंड्रीज को थोड़ा और बड़ा करना चाहिये। इश दौरान उन्होंने मांकड़िंग को लेकर भी अपनी राय रखी। गावस्कर का मानना है कि अगर मांकड़िंग को गलता माना जाये तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज के आगे भागने पर अंकुश लगाया जाना चाहिये।
उन्होंने कहा कि टीवी अंपायर के पास यह जांचने का अधिकार होना चाहिए कि नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज गेंदबाज के गेंद डालने से पहले क्रीज से बाहर तो नहीं निकल रहा। अगर ऐसा करने पर आप चाहते हैं कि वो बल्लेबाज को आउट न करे तो यहां पर उसे रनों का जुर्माना लगाना चाहिये। अगर टीवी अंपायर को लगता है कि नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बल्लेबाज ज्यादा आगे आ गया है तो चौका होने पर भी एक रन काटने का दंड हो सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
