वसीम जाफर ने बताया कैसा होगा पंजाब किंग्स का बैटिंग ऑर्डर, किस नंबर पर गेल करेंगे बल्लेबाजी
नई दिल्ली। आईपीएल में आज एक और बड़ा मुकाबला है, पंजाब किंग्स की टीम और राजस्थान रॉयल्स की टीम आज एक दूसरे के सामने होगी। पंजाब की ओर से टी-20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाने जाने वाले क्रिस गेल आज मैदान में उतरेंगे। लेकिन क्या वो सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे या फिर नंबर तीन पर इसको लेकर पंजाब किंग्स के कोच वसीम जाफर ने स्थिति साफ की है। वसीम जाफर चाहते हैं कि क्रिस गेल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आएं जबकि केएल राहुल और मयंक अग्रवाल बल्लेबाजी की शुरुआत करें।

हमारे पास बेहतरीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज
वसीम जाफर ने कहा कि हमारी सलामी जोड़ी मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, पिछले सीजन में क्रिस गेल नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। नंबर 3 पर गेल ने हमे जबरदस्त शुरुआत दी है। हालांकि इस नंबर बल्लेबाजी उनके लिए नया अनुभव था, लेकिन नंबर 3 पर गेल के आने से विरोधी टीम पर दबाव रहता है, टीम के स्पिन गेंदबाज और मिडल ओवर की गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भारी दबाव में रहते हैं। मयंक और केल ने ओपनर के तौर पर काफी रन पिछले सीजन में बनाए। ये हमारे शीर्ष खिलाड़ी रहे, लिहाजा मुझे नहीं लगता है कि बल्लेबाजी क्रम में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत है। उम्मीद है कि केएल और मयंक ओपन करेंगे और गेल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। मुझे लगता है कि आईपीएल में हमारे पास बेहतरीन शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी है।

इस बार बेहतर की उम्मीद
पिछले साल पंजाब की टीम के प्रदर्शन के बारे में जाफर ने कहा कि पिछले साल भी हम करीब के मैच हारे, हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया, हमने कुछ मैच एक या दो रन से हारे। हमे उन मैच को जीतना चाहिए था। शुरुआत में हार के बाद हमने लगातार पांच मैंचों में जीत दर्ज की जोकि टीम के निश्चय को दर्शाता है। यह पिछले सीजन का सबसे अच्छा आउटकम है हमारे लिए। इस साल हमारी टीम और भी संतुलित है, खासकर कि गेंदबाजी की बात करें तो।

प्लेऑफ में जरूर पहुंचेंगे
हमारे दोनों स्पिन गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, हमारे पास दो तेज गेंदबाज हैं जो 145 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं, हमारे पास जबरदस्त ऑलराउंडर हैं। टीम में गहराई है और बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। हमारे सामने चुनौती यह है कि हम अच्छी शुरुआत करें, एक बार जब टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा तो दबाव खत्म हो जाएगा। मैं सकारात्मक चीजों को देख रहा हूं, उम्मीद है कि हम गलतियों से सीखेंगे और आने वाले मैच में उसे दोहराएंगे नहीं। मैं बहुत आशावादी हूं कि टीम प्लेऑफ में जरूर पहुंचेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
