IPL 2020 : दिल्ली के खिलाफ जीत सकता था KXIP, लेकिन हो गईं ये 3 गलतियां
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 का दूसरा मुकाबला ही सुपर ओवर में देखने को मिल हया। किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार हुए मुकाबले में दर्शकों को नाखुन चबा देने वाला मैच देखने को मिला। दिल्ली कैपटिल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। जबाव में पंजाब ने भी स्कोर बराबरी में लाकर मैच सुपरओवर में पहुंचा दिया जहां दिल्ली ने बाजी मार ली। पंजाब मैच जीत सकता था, पर उन्होंने कुछ गलतियां की जिसका परिणाम भुगतना पड़ा। यहां KXIP द्वारा की गई 3 गलतियां हैं, जिसके कारण उन्हें दिल्ली के खिलाफ खेल में हार का सामना करना पड़ा-

1. डेथ बॉलिंग मुद्दा
KXIP ने एकदम सही नोट पर खेल शुरू किया क्योंकि उन्होंने DC के शीर्ष क्रम को काफी आसानी से ध्वस्त कर दिया। दिल्ली 16.1 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन अगली 23 गेंदों ने पूरा परिदृश्य बदल दिया। स्टोइनिस के असाधारण प्रयास से दिल्ली को अगली 23 गेंदों में 61 रन बनाने पड़े। साथ ही क्रिस जॉर्डन का आखिरी ओवर 30 रन पर चला गया, जो कि आईपीएल के इतिहास का संयुक्त सर्वोच्च है। अगर पंजाब ने 20 रन कम दिए होते तो चीजें अलग हो जातीं।

2. अंतिम ओवर में गलती
पीछा करते हुए, KXIP ने अप्रत्याशित तरीके से शुरुआत की और काफी पहले ही अपना रास्ता खो दिया। हालांकि, KXIP बल्लेबाजी के नायक मयंक अग्रवाल ने मैच में वापसी कराई। आखिरी 3 गेंदों में सिर्फ 1 रन की जरूरत के साथ, KXIP के हाथ में लगभग मैच था, लेकिन स्टोनिस के पास अन्य योजनाएं थीं। एक रन लेने के बजाय, अग्रवाल ने शानदार शॉट खेलने के लिए एरियल रूट लिया और बाउंड्री पर कैच दे बैठे। उन्होंने दो विकेट गंवाए और अंतिम रन बनाने में असफल रहे जिसने खेल को सुपर ओवर में ले लिया।

3. मयंक अग्रवाल को सुपर ओवर में नहीं भेजना
वह बल्लेबाज जो अंत तक वहां है और शानदार टच में दिख रहा है, सुपर ओवर के लिए पारंपरिक पसंद है। लेकिन KXIP अपने पावर हिटर के साथ गया। मयंक अग्रवाल ने KXIP के स्कोर का 50% से अधिक स्कोर किया और अपनी पारी के दौरान काफी सहज दिख रहे थे। यहां तक कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के सुपर ओवर के गेंदबाज कागिसो रबाडा पर दो बड़े छक्के भी मारे, लेकिन KXIP के लिए सुपर ओवर में केएल राहुल व निकोलस पूरण आए। रबाडा ने पहली तीन गेंदों में 2 रन देकर 2 विकेट ले लिए और दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर को काफी आराम से जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
