MIvsDC: जब सुनील गावस्कर बोले, 'अच्छा भाई मैं तो चुप रहूंगा, मैं गलत था'
नई दिल्ली। आईपीएल के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन दिल्ली की टीम की बल्लेबाजी मुंबई के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। दिल्ली की सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस, ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। बोल्ट के बाद क्रीज पर अजिंक्या रहाणे बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वो भी बोल्ट के सामने अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसे में महज 16 रन के स्कोर पर जब दिल्ली के दो बल्लेबाज आउट हो गए, ऐसे में क्रीज पर टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर आए। महज 3 ओवर में दो विकेट गिर जाने के बाद रोहित शर्मा ने गेंद को स्पिन गेंदबाज जयंत यादव को थमा दी।
रोहित शर्मा के फैसले पर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि तीन ओवर के बाद जब दो विकेट गिर गए हैं तो स्पिन गेंदबाज को गेंद नहीं देनी चाहिए थी, मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह से एक ओवर और कराना चाहिए था। गावस्कर ने सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के मैच का जिक्र करते हुए कहा कि शाबाज नदीम को जब वॉर्नर लेकर आए तो मैच उनके हाथ से निकल गई, ऐसे में देखना होगा कि इस मैच में क्या होता है।
लेकिन सुनील गावस्कर के इस कमेंट के बाद अगली ही गेंद पर जयंत यादव ने शिखर धवन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस विकेट के गिरते हए सुनील गावस्कर अपने बयान को गलत बताया। गावस्कर ने कहा कि बस यह कहना होगा कि रोहित शर्मा चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुके हैं, मैं तो यहां कमेंट्री बॉक्स में बैठकर कमेंट्री कर रहा हूं, ऐसे में वो ही बेहतर समझ सकते हैं। गावस्कर ने कहा कि अच्छा भाई मैं तो चुप रहूंगा, मैं गलत था और मैं चुप। हम सिर्फ कमेंट्री बॉक्स में हैं, हम तो कह सकते हैं, मैं मुंबई का हूं, मैं खुश हूं। हालांकि गावस्कर का बचाव करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि आप गलत नहीं बल्कि यह शॉट गलत था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
