रैना शतक से चूके .सहवाग फ्लाप रहे
अहमदाबाद 25 अक्टूबर.वार्ता. युवा बल्लेबाज सुरेश रैना की 92 रन की शानदार पारी की बदौलत इंडिया ब्लू ने इंडिया रेड के खिलाफ आज चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के दिन.रात्रि के मैच में 246 रन का सम्मानजनक स्कोर खडा कर दिया
रैना हालांकि शतक से चूक गया लेकिन उन्होंने 92 रन की अपनी पारी में सात चौके और दो जोरदार छक्के लगाए 1 उन्होंने अपनी टीम को चार विकेट पर 41 रन की लडखडाती शुरुआत से उबारा 1 इंडिया ब्लू की पारी 49.3 आेवर में सिमटी
भारतीय टीम में वापसी की तलाश में लगे इंडिया ब्लू के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग के लिये टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह 19 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हो गए
सहवाग ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया1अजिंक्या रहाणे मैच की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए 1 प्रवीण कुमार ने उनका विकेट टका 1 टीम का स्कोर 23 रन पर पहुंचा था कि प्रवीण ने सहवाग को सुब्रमण्यम ब्रदीनाथ के हाथों कैच करा दिया1 प्रवीण ने दिनेश कार्तिक को पगबाधा कर इंडिया ब्लू को तीसरा टका दिया 1 प्रवीण ने पहले स्पैल में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुये सात आेवर में 28 रन देकर तीन विकेट टक लिए
राज.उप्रेती.प्रभु 1956जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications